News
Allu Arjun: फर्श पर सोए अल्लू अर्जुन, रात भर भूखे रहे; मिला कैदी नंबर.. जानें जेल में रात भर क्या-क्या हुआ?
Published
11 महीना agoon
By
News Desk
Allu Arjun: संध्या थिएटर में मची भगदड़ के बाद अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर गिरफ्तार किया गया। पूरी रात जेल में बिताने के बाद वे सुबह जेल से रिहा हो गए। चंचलगुडा जेल से निकलने के बाद में ऑफिस गए और फिर अपने घर जाकर परिवार से मिले, लेकिन हम बात करेंगे अल्लू अर्जुन के जेल में काटे गए समय की।
Allu Arjun: जेल में ऐसे बीती अल्लू अर्जुन की रात
अल्लू अर्जुन को देर शाम उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अल्लू अर्जुन घर पर कॉफी पी रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर जेल ले जाया गया। अल्लू अर्जुन को जेल में कैदी नंबर भी दिया गया। उन्हें 7697 कैदी नंबर से पहचान मिली। वह जेल में पूरी रात भूखे रहे और फर्श पर सोए। अल्लू अर्जुन को मंजीर बैरक के क्लास -1 कमरे में रखा था। अल्लू अर्जुन की सारी जानकारी जेल रिकॉर्ड में भी दर्ज की गई।

अल्लू अर्जुन जेल से बाहर निकलने के बद अपने घर पहुंचने से पहले गीता आर्ट्स ऑफिस गए। वहां से जुबली हिल्स स्थित अपने घर अल्लू गार्डन पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मिलाकात की। (Allu Arjun) इसके बाद उनके दोस्त और कई सितारे उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।

पत्नी स्नेहा रेड्डी हो गई भावुक
अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने पति का घर में स्वागत किया। (Allu Arjun) वे महिला की मौत के मामले में पूरी रात जेल में रहे। स्नेहा रिहाई की खबर आते ही घर के बाद अपने पति का इंतजार कर रही थीं। उनके साथ उनके बच्चे भी नजर आए। जैसे ही अर्जुन उनके पास आए, स्नेहा ने उन्हें कसकर गले लगा लिया। अपने पति से मिलकर वह भी भावुक हो गईं।
ये भी पढ़े…मुस्लिम आबादी में 46 साल बाद खुले शिव मंदिर के कपाट, 1978 के दंगे के बाद हिंदुओं ने छोड़ा था इलाका
You may like

Asrani Wife Video: असरानी के अंतिम संस्कार के बाद उनकी पत्नी Manju Asrani का हुआ बुरा हाल, चलना मुश्किल, देखें वीडियो

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: पर फरहाना को मिली सलमान खान की तारीफ, तो वहीं इन प्रतियोगियों पर भड़के

Krrish 4 Movie Update: ऋतिक रोशन ने कृष 4 पर दिया बड़ा अपडेट, देखें इस वीडियो में

Sonakshi Sinha Pregnant: क्या प्रेगनेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा? इस वीडियो को देख फैंस को हुआ शक

Pawan Singh Jyoti Singh News: पवन सिंह को ज्योति सिह पर था शक, उनके बुआ का बेटा बना वजह, देखें वीडियो
Shahrukh Khan Video: गिरने वालीं थीं एक्ट्रेस…शाहरुख खान ने बचाया, फैंस बोले- वाह किंग खान





