Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Anna Hazare Ahilyanagar Protest: छात्रों के आंदोलन में Anna Hazare की एंट्री! PM मोदी को पत्र के बाद अब पहुंचेंगे अहिल्यानगर

Published

on

Anna Hazare Ahilyanagar Protest: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने अहिल्यानगर में चल रहे छात्रों के आंदोलन (Ahilya Nagar Students Protest) में शामिल होने का फैसला किया है। अन्ना हजारे के करीबी सहयोगियों के अनुसार, वह जल्द ही अहिल्यानगर पहुंचेंगे और छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होकर उनके मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

अन्ना हजारे का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन (Student Protest) लगातार जारी है और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

Also Read –Priyanka Gandhi on CJP Protest: प्रियंका गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों का सिस्टम से भरोसा टूट गया, पहले उनकी मांगें पूरी कीजिए…’

Anna Hazare Ahilyanagar Protest: अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र

इससे पहले अन्ना हजारे ने दिल्ली में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई (Police Action) पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को पत्र लिखा था।

अन्ना हजारे ने अपने पत्र में कहा था कि लोकतंत्र (Democracy) में टकराव की जगह संवाद (Dialogue) को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा था कि किसी मंत्री का इस्तीफा (Minister Resignation) लेने से सरकार कमजोर नहीं होती, बल्कि इससे सरकार की जवाबदेही (Accountability) और मजबूत होती है।

Also Read –CJP Protest: से हड़कंप! दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद…राजधानी में हाई अलर्ट

अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि किसी घोटाले या गड़बड़ी के मामले में केवल निचले स्तर के अधिकारियों पर जवाबदेही तय करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सरकार अच्छे कामों का श्रेय लेती है तो विफलता की जिम्मेदारी भी शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार की ताकत कम नहीं होगी, बल्कि इससे बाकी मंत्रियों में भी जवाबदेही का सख्त संदेश जाएगा।

25 दिनों से जारी छात्रों का प्रदर्शन

गांधीवादी नेता अन्ना हजारे ने कहा कि वर्ष 2024 के बाद इस साल भी 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। (Anna Hazare Ahilyanagar Protest) उन्होंने कहा कि धांधली और निराशा के कारण 22 छात्रों ने आत्महत्या कर ली, जो बेहद दर्दनाक है।

अन्ना हजारे ने कहा कि छात्र और अभिभावक पिछले 25 दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन (Peaceful Protest) कर रहे हैं। ऐसे प्रदर्शन को केवल कानून-व्यवस्था (Law and Order) का मुद्दा मानकर पुलिस बल का इस्तेमाल करना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं को समझने और उनके साथ बातचीत करने की जरूरत है।

सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर नाराजगी

अन्ना हजारे ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को बिना किसी सार्थक बातचीत के अनशन स्थल (Hunger Strike Site) से जबरन हटाए जाने पर भी नाराजगी जताई।

28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (Indefinite Hunger Strike) पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के आदेश के बाद सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) से मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) शिफ्ट किया गया है।

सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था (Education System) में जवाबदेही तय नहीं होती या संसद (Parliament) में मुद्दा उठाने का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

गांधीवादी तरीके से समाधान की अपील की

अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि सरकार जनता की आवाज को विरोधियों की आवाज न समझे। राजनीतिसमाचार विश्लेषण

उन्होंने सरकार को सलाह दी कि गांधीवादी सिद्धांतों (Gandhian Principles) और लोकतांत्रिक मूल्यों (Democratic Values) का पालन करते हुए प्रदर्शनकारियों की बात धैर्यपूर्वक सुनी जानी चाहिए।

अन्ना हजारे ने कहा कि 20 जून से शुरू हुए कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (Cockroach Janta Party) के आंदोलन को दबाने के बजाय सरकार को छात्रों के साथ भरोसेमंद और रचनात्मक संवाद (Constructive Dialogue) स्थापित करना चाहिए।

अब अन्ना हजारे के अहिल्यानगर पहुंचने और छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के फैसले से इस आंदोलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल बढ़ने की संभावना है।

अन्ना हजारे छात्रों से मुलाकात कर उनके मुद्दों पर चर्चा करेंगे और आंदोलन को लेकर अपनी भूमिका भी स्पष्ट कर सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *