राष्ट्रीय समाचार
Priyanka Gandhi on CJP Protest: प्रियंका गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों का सिस्टम से भरोसा टूट गया, पहले उनकी मांगें पूरी कीजिए…’
Published
2 घंटे agoon

Priyanka Gandhi on CJP Protest: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने छात्रों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि नेतृत्व दिखाया जाए और सबसे पहले छात्रों की बात सुनी जाए। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी बात लगातार कह रहे हैं, इसलिए सबसे पहले उनकी मांगों को समझना और उन पर कार्रवाई करना जरूरी है। उनके अनुसार, समाधान निकालने का रास्ता तभी खुलेगा, जब सरकार छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुनेगी।
Priyanka Gandhi on CJP Protest: 3 प्रमुख मांगों का किया जिक्र
प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों की मांगें बिल्कुल साफ हैं। उन्होंने बताया कि पहली मांग धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की है। दूसरी मांग उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिन्होंने छात्रों के साथ मारपीट की। (Priyanka Gandhi on CJP Protest) तीसरी बात यह है कि छात्रों की बाकी सभी मांगों को भी पहले पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कोई मुश्किल काम नहीं है और अगर सरकार चाहे तो इस दिशा में तत्काल कदम उठा सकती है।
‘सिस्टम पर छात्रों का भरोसा टूट चुका है’
प्रियंका गांधी ने कहा कि इस समय सबसे बड़ी समस्या यह है कि छात्रों का पूरे सिस्टम पर भरोसा टूट गया है। उनका कहना था कि जब भरोसा ही खत्म हो चुका है, तब उसी सिस्टम के जरिए कोई समाधान देने की कोशिश छात्रों को स्वीकार नहीं होगी। (Priyanka Gandhi on CJP Protest) उन्होंने कहा कि यह बहुत सीधी और सामान्य बात है, जिसे हर मां-बाप समझते हैं। उन्होंने कहा कि यही बात देश के प्रधानमंत्री (Prime Minister) और बाकी नेताओं को भी समझनी चाहिए। अगर वास्तव में समाधान निकालना है तो सबसे पहले छात्रों की मांगों को पूरा करना होगा, तभी विश्वास दोबारा बनाया जा सकेगा।
Also Read –CJP Protest: से हड़कंप! दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद…राजधानी में हाई अलर्ट
नेताओं से भय छोड़कर जनता की बात सुनने की अपील
प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्र उसी सिस्टम की बात मानने को तैयार नहीं हैं, जिस पर उनका भरोसा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसा समय आता है, जब नेताओं को अपना भय छोड़कर जनता की बात सुननी पड़ती है और आज वही समय है। (Priyanka Gandhi on CJP Protest) उन्होंने कहा कि हजारों छात्र सड़कों पर हैं, हजारों छात्र इंडिया गेट (India Gate) पर मौजूद हैं और पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर भी आंदोलन के लिए तैयार हैं। उनके अनुसार, इस पूरे मामले का समाधान सामूहिक और रचनात्मक तरीके से निकाला जाना चाहिए।
लाठीचार्ज और कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल
छात्रों पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जब भरोसा टूट जाता है और उसे दोबारा कायम करना होता है तो उसी सिस्टम से बाहर निकलकर कुछ ठोस कदम उठाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने मंत्री से इस्तीफा लिया जाए और जिन बच्चों के साथ मारपीट हुई है, उनके खिलाफ कार्रवाई करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि रात में बच्चों को मारा-पीटा जाए और अगली सुबह ट्वीट करके यह कहा जाए कि सरकार को बच्चों की बहुत चिंता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वास्तव में बच्चों की परवाह है तो फिर उन्हें पीटा क्यों गया, उन पर लाठियां क्यों चलाई गईं और उन पर आंसू गैस क्यों छोड़ी गई। (Priyanka Gandhi on CJP Protest) उन्होंने कहा कि यदि सरकार सच में छात्रों की चिंता करती है तो उन्हें बुलाकर बातचीत करनी चाहिए, उनसे संवाद करना चाहिए और उनकी बात सुननी चाहिए। उनके मुताबिक, बातचीत और भरोसे की बहाली से ही इस पूरे विवाद का समाधान निकल सकता है।
You may like

Datia By-Election: दतिया उपचुनाव में दिलचस्प सियासी मोड़: कांग्रेस नेता अवधेश नायक के घर पहुंचे BJP नेता और मंत्री

Akhilesh Yadav: रामलला के दर्शन को अयोध्या कब जाएंगे अखिलेश यादव? सपा प्रमुख ने खुद ही दिया जवाब

Shiv Sena (UBT) Crisis: मातोश्री से फिर उठी बगावत की चिंगारी, अब आदित्य ठाकरे का सबसे करीबी नेता हुआ बागी

TMC Split Update: बंगाल में ममता का साम्राज्य ध्वस्त! TMC के 20 सांसद बदलेंगे पाला? समझें पूरा समीकरण
West Bengal Election 2026: ‘EVM कांड’ से हिल उठा बंगाल! जहां-जहां गड़बड़ी… अब वहां होंगे पुनर्मतदान, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश

Bihar cabinet expansion 2026: बिहार में बड़ा उलटफेर करेगी सम्राट सरकार! कई दिग्गज नेताओं की छुट्टी तय, 9 नए चेहरों पर लगेगा दांव, NDA का ‘सुपर फॉर्मूला’ तैयार





