राष्ट्रीय समाचार
Abhijeet Deepke Leaves Protest: ‘माफ करना…’ आखिर क्यों आंदोलन से दूर हुए Abhijeet Deepke? सोशल मीडिया पर किया ऐलान
Published
2 घंटे agoon

Abhijeet Deepke Leaves Protest: एक महीने से अधिक समय से दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (Cockroach Janta Party) के प्रमुख अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने की वजह से गुरुवार को उन्हें कुछ समय के लिए प्रदर्शनस्थल से हटना पड़ा।
अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से माफी मांगते हुए कुछ घंटों के लिए आराम करने की बात कही। उन्होंने बताया कि उन्हें बुखार (Fever) है और शरीर में बहुत ज्यादा दर्द (Body Pain) भी हो रहा है। इससे पहले मंगलवार रात अभिजीत दीपके को उल्टी (Vomiting) करते हुए भी देखा गया था। मंच पर उन्हें एक बार चक्कर (Dizziness) भी आ गया था।
Also Read –CJP Protest: से हड़कंप! दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद…राजधानी में हाई अलर्ट
Abhijeet Deepke Leaves Protest: 20 जून से प्रदर्शन कर रहे हैं दीपके
अभिजीत दीपके 20 जून से ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अमेरिका से दिल्ली (Delhi) में लैंड करते ही उनकी लगातार दौड़-भाग शुरू हो गई थी और उन्हें आराम करने का मौका नहीं मिला।
जंतर-मंतर पर दिन-रात बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और लगातार शोर-शराबे के बीच आंदोलन का प्रबंधन (Protest Management), नेताओं से मुलाकात, आगे की रणनीति (Future Strategy), पुलिस और प्रशासन के साथ बातचीत और सरकार के साथ टकराव जैसी गतिविधियों में अभिजीत दीपके लगातार व्यस्त रहे हैं।
लगातार इतने दबाव और भागदौड़ का उनके शरीर पर अत्यधिक असर पड़ना स्वाभाविक है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें कई बार शारीरिक दिक्कत (Health Issues) का सामना करना पड़ा है। हालांकि, वह दवाओं के सहारे इन परेशानियों को बर्दाश्त करते रहे।
Also Read – छात्रों के आंदोलन में Anna Hazare की एंट्री! PM मोदी को पत्र के बाद अब पहुंचेंगे अहिल्यानगर
गुरुवार को जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई और वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के जरिए समर्थकों को अपनी स्थिति की जानकारी दी और कुछ समय आराम करने की इजाजत मांगी।
दीपके ने एक्स पर क्या कहा?
अभिजीत दीपके ने एक्स पर अपनी तबीयत को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें बुखार है। (Abhijeet Deepke Leaves Protest) उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके शरीर में बहुत ज्यादा दर्द भी है।
उन्होंने कहा कि वह पेनकिलर (Painkiller) लेकर किसी तरह प्रदर्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि अगर गुरुवार को वह जंतर-मंतर पर नजर नहीं आएं तो उन्हें माफ किया जाए।
उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ घंटे आराम करने और रिकवर (Recover) करने की जरूरत है। अभिजीत दीपके ने यह भी कहा कि वह शाम तक प्रदर्शनस्थल पर लौट आएंगे।
आशुतोष रांका ने कही थी फूड प्वाइजनिंग की बात
इससे पहले मंगलवार रात अभिजीत दीपके को उल्टी करते हुए देखा गया था। इसके बाद जब मीडियाकर्मियों ने सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning) जैसी समस्या की आशंका जताई थी।
आशुतोष रांका ने कहा था कि अभिजीत दीपके को उल्टी और दस्त (Diarrhea) की शिकायत हुई है। उन्होंने कहा था कि संभवत उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो गई है।
रांका ने यह भी कहा था कि अभिजीत दीपके के खाने-पीने पर अब विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने यह डर भी जाहिर किया था कि कोई जानबूझकर भी उन्हें खराब खाना खिला सकता है।
वांगचुक को हटाए जाने के बाद किया दो दिन अनशन
अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल (Hunger Strike) भी शुरू की थी। हालांकि, उन्होंने दो दिन तक भूख हड़ताल करने के बाद रविवार को संसद मार्च (Parliament March) शुरू होने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया था।
इससे पहले अभिजीत दीपके ने बताया था कि उन्हें माइग्रेन (Migraine) की समस्या है और इसी वजह से वह ज्यादा देर तक भूखे नहीं रह सकते हैं।
लगातार एक महीने से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शन, लगातार भागदौड़, आंदोलन के प्रबंधन, नेताओं और प्रशासन के साथ बातचीत और लंबे समय तक आराम नहीं मिलने के बीच अब अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है। गुरुवार को उन्होंने कुछ घंटों के आराम के बाद शाम तक प्रदर्शनस्थल पर लौटने की बात कही है।
