मनोरंजन
Chhathi Maiya Song: छठी मईया सुनली ना विनती, सुनली विनती हमार, द वन मूवी का छठी मईया गाना
Published
1 दिन agoon

Chhathi Maiya Song: वन मूवी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। जिसके पीछे की वजह है कि फिल्म की कहानी बिहार के एक प्रसिद्ध मंदिर पर आधारित है। जहाँ पर शाम के बाद जाना मना है। कहा जाता है कि उस वन में सदियों पहले बुरी शक्तियों की वजह से लोग परेशान रहते थे। जिसके बाद उन्होंने वहाँ पर वन देवी माता का मंदिर बनाया। जोकि उनकी रक्षा उन बुरी शक्तियों से करती हैं। फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शक फिल्म के लिए काफी उत्साहित नजर आए। (Chhathi Maiya Song) फिल्म की कहानी के साथ ही साथ फिल्म का आज छठी मैया गाना भी रिलीज कर दिया गया है। जोकि बिहार, पूर्वांचल, झारखण्ड और अन्य जगहों पर प्रचलित छठ मैया के पर्व पर आधारित है।
वन मूवी का छठी मैया गाना हुआ रिलीज
वन मूवी जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी अलौकिक घटनाओं पर आधारित है। (Chhathi Maiya Song) फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता भर दी थी। आज फिल्म का छठी मैया पर आधारित गाना, छठी मईया सुन ली ना विनती हमार, रिलीज हो गया है। फिल्म के गाने को आवाज विशाल मिश्रा ने दिया है। फिल्म का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
Also Read –Hanuman Ansh 2: हनुमान अंश 2 फिल्म में नजर आएंगे Virat-Anushka, जानिए कितने पार्ट में बनेंगी फिल्म
बॉलीवुड सिनेमा में छठ मैया पर पहली बार कोई गाना बनाया गया है। और फिल्म में माँ की महिमा का वर्णन किया गया है। जिसकी वजह से छठी मैया की पूजा करने वाले क्षेत्रों के लोग इस गाने से खुद को जोड़ पा रहे हैं। और वो इस फिल्म को देखने के लिए भी उत्सुक हैं क्योंकि बहुत कम ही होगा जब किसी बॉलीवुड फिल्म में छठी मैया की महिमा का वर्णन किया जाएगा। फिल्म 25 सिंतबर 2026 को सिनेमाघरों में छठ से पूर्व रिलीज की जाएगी। जिसकी वजह से फिल्म के इस गाने का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। इस साल छठ पर्व पर हर एक घाट की शोभा द वन मूवी का ये गाना बढ़ाएगा।
