News
Crime News: हाथ में पिस्टल लिए महिला को देख थर्रायी पुलिस, प्रापर्टी विवाद में अपने पति और जेठ को मारी गोली

Published
2 वर्ष agoon
By
News Desk
Crime News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रापर्टी विवाद में एक महिला ने अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर (Crime News) दी है। पति और जेठ की हत्या के बाद महिला हांथ में पिस्टल लेकर थाने पहुंच गई। आरोपी महिला ने खुद को सरेंडर करते हुए कहा कि पति और जेठ को मौत की नींद सुला दिया है लाशें उठवा लो।
महिला के ये बाते सुनते हैं भीषण सर्दी में पुलिसकर्मियों को पसीना आ गया। जानकारी के मुताबिक भयानक मर्डर की वारदात उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर इंगोरिया गांव में हुई है। मृतकों की पहचान आरोपी महिला सविता के पति राधेश्याम (41) और जेठ दिनेश (47) के रूप में हुई है।
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 2, 2024
Crime News: पांच करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव ने बताया कि आरोपी महिला सविता (35) एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। शुरुआती जांच में यह मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है। इस मामले में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि फोरलेन हाइवे पर उसकी 5 करोड़ रुपए कीमती जमीन को जेठ दिनेश हथियाना चाहता था।
इसी के चलते पति राधेश्याम को जबरन नशा कराता था। जेठ के बहकावे में आकर पति भी बीते दिन गाली देने लगा और इसी वजह से गुस्से में आकर बिस्तर के नीचे से पिस्टल निकाली। पहले जेठ को गोली मारी और फिर पति को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला ने कहा कि रोज रोज की मारपीट और हिंसा से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया है।
एडिशनल एसपी नीतीश भार्गव ने बताया कि घरेलू विवाद और जमीन के विवाद को लेकर महिला ने क्रोध में आकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी महिला ने हथियार के साथ थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस टीम मौके पर जांच में जुटी है और सबूत इकट्ठा किया जा रहे हैं। साथ ही दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
You may like
Bhagwant Mann comment on Modi: JCB देखने वालों से भी कम आबादी वाले देशों में घूम रहे हैं मोदी? भगवंत मान का तंज़ बना राष्ट्रीय बवाल! BJP ने किया पलटवार
Rahul Gandhi in Odisha: ओडिशा में राहुल गांधी ने BJP पर बोला करारा हमला, बोले: चुराया गरीबों का हक, अरबपतियों की जेब भरी
Parliament one nation one election meeting started: संसद में शुरू हुई बड़ी बैठक! ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर हो सकता है ऐतिहासिक फैसला, देश की राजनीति बदलने वाली है?
Bharat Bandh 9 July 2025: भारत बंद का ऐलान! PM मोदी की नीतियों के खिलाफ 25 करोड़ से ज्यादा भारतीय, करेंगे हड़ताल
MNS Protest On Language Dispute: मराठी के नाम पर छिड़ गया ‘महायुद्ध’! सड़कों पर उतर आये MNS कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया हिरासत में
Gopal Khemka Murder Case: शूटर उमेश गिरफ्तार, SIT जांच तेज, बेउर जेल से मिले अहम सुराग