मनोरंजन
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 के सेट से लीक हुई तस्वीरें, संजय दत्त-अर्जुन रामपाल दिखे साथ
Published
2 सप्ताह agoon

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 मूवी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, पिछले दिनों खबरें आईं थीं कि धुरंधर 2 का टीजर बॉर्डर 2 मूवी का साथ रिलीज किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसके बाद आदित्य धर ने फैंस को निराश न करते हुए आश्वासन दिया कि धुरंधर 2 का टीजर जल्द ही सामने आएगा। जहां एक तरफ फैंस धुरंधर 2 के टीजर का इंतजार कर रहें हैं, वहीं दूसरी ओर धुरंधर 2 मूवी से जुड़ी एक दिलचस्प अपडेट सामने आई है, जी हां! दरअसल शूटिंग के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुईं हैं, जिसे देख दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
Also Read –Ranveer Singh New Film: डॉन 3 छोड़ रणवीर सिंह ने साइन की बड़ी फिल्म? साउथ निर्देशक संग मिलाया हाथ
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 के सेट से लीक हुई तस्वीरें
धुरंधर 2 की शूटिंग की जा रही है, वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसमें अर्जुन रामपाल और संजय दत्त नजर आ रहें हैं, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल बालकनी में खड़े होकर कोई सीन दे रहें हैं, जहां संजय दत्त सफेद कलर के कुर्ते में नजर आ रहें हैं, (Dhurandhar 2) वहीं अर्जुन रामपाल ने नीले कलर का आउटफिट पहना हुआ है, हालांकि अर्जुन रामपाल का चेहरा इतना साफ नजर नहीं आ रहा है।
धुरंधर 2 की शूटिंग के सेट से अर्जुन रामपाल और संजय दत्त की लीक हुई तस्वीरें देख फैंस की खुशी सांतवे आसमान पर पहुंच गई है, फैंस से अब इंतजार करना मुश्किल हो रहा है, इस झलक को देख फैंस यही कह रहें हैं कि आदित्य धर प्लीज़ धुरंधर 2 का टीजर जारी करो। (Dhurandhar 2) बता दें कि धुरंधर 2 की कहानी रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल पर फोकस करेगी, जहां धुरंधर की कहानी अक्षय खन्ना यानी कि रहमान डकैत पर थी, वहीं अब धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल की कहानी दिखाई जाएगी।
Also Read –The 50 Eviction: द 50 में हुआ एक और शॉकिंग एविक्शन, नाम सुन लगेगा झटका
कब रिलीज होगी धुरंधर 2
आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ ही अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार नजर आएंगे। (Dhurandhar 2) धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना का रोल बहुत कम होगा। बता दें कि “धुरंधर 2” 19 मार्च को रिलीज होगी।
