Connect with us

मनोरंजन

Hanuman Ansh Collection Day 28: हनुमान अंश ने धुरंधर 2 को किया पीछे, कर रही जबरदस्त कमाई

Published

on

Hanuman Ansh Collection Day 28: हनुमान अंश जोकि बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म है। फिल्म सिनेमाघरों में 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई थी। तब मेकर्स को उम्मीद भी नहीं थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की तबाही मचाएगी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख रूपए से ओपनिंग की थी। लेकिन फिल्म जैसे ही सिनेमाघरों से हटने ही वाली थी कि उसके बाद दर्शकों द्वारा सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू और क्लिप शेयर किए जाने के बाद लोगों के बीच फिल्म को लेकर रूचि बड़ी, जिसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्तों बाद रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करना शुरू कर दिया। यहीं यश की फिल्म टॉक्सिक को तो पीछे कर ही दिया। इसके साथ ही रणवीर कपूर की फिल्म धुरंधर 2 को भी प्रॉफिट के मामले में पीछे कर दिया है। चलिए जानते हैं हनुमान अंश ने अबतक कितना कलेक्शन किया है।

Also Read –Bollywood Nepali Stars: बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स नेपाली है, नाम सुनकर आपको होगी हैरानी

Hanuman Ansh Collection Day 28: हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 28

हनुमान अंश जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब फिल्म ने केवल 10 लाख रूपए पहले दिन कलेक्शन किया। पहले दो हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.08 करोड़ रूपए का कलेक्शन दिया। दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में 40 लाख की बढ़ोत्तरी देखने को मिली, जिसके साथ ही फिल्म ने तीसरे सप्ताह तक आते-आते 10.40 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर लिया। इसके बाद फिल्म ने लगातार पकड़ बनाई रखी और दर्शकों की जबरदस्त प्रक्रिया के बाद फिल्म को हर एक सिनेमाघरों में ज्यादा स्क्रीन पर दिखाया जाने लगा। जिस शहर में ये फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी। उस शहर के सिनेमाघरों में भी फिल्म को रिलीज किया गया।

Also Read –Love Gill Vs Rhiya Ahir: लव गिल ने रिया अहीर पर कसा तंज, बोलीं- बत्तमीज़ी पर आ गई तो…

फिल्म को रिलीज हुए आज 28वॉ दिन होने जा रहा है। और फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 1.26 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया। अभी पूरे दिन का कलेक्शन बाकी है। इसके साथ ही हनुमान अंश ने 63.14 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। जिस तरह से फिल्म ने रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म 100 करोड़ का आकड़ा पार करेगी। इसके साथ ही होम्बले फिल्म्स ने हनुमान अंश को 11 सितंबर 2026 को विश्वभर में ग्लोबल रिलीज करने का फैसला किया है।

हनुमान अंश ने दिया धुरंधर 2 को टक्कर

हनुमान अंश ने इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर 2 से भी ज्यादा प्रॉफिट कमाया है। बता दे कि हनुमान अंश का कुल बजट 2 करोड़ रूपए है। जिसके बाद फिल्म ने 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया और अभी भी लगातार कमाई कर रही है। जबकि धुरंधर 2 एक भारी भरकम बजट वाली थी। जिसके साथ उसने 1371 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *