मनोरंजन
Hera Pheri 3 Director: क्या अहमद खान करेंगे हेरा फेरी 3 को डायरेक्ट, जानें क्या कहा डायरेक्टर ने
Published
5 घंटे agoon

Hera Pheri 3 Update: हेरा फेरी बॉलीवुड की सबसे पुरानी फ्रेंचाइज़ है। हेरा फेरी के अब तक कुल 2 पार्ट आ चुके हैं।जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब जाकर हेरा फेरी का तीसरा पार्ट आने वाला है। जिसकी चर्चा काफी समय से हो रही है। हेरा फेरी 3 रिलीज से पहले ही विवाद में घिर गई है। पहले प्रशाल रावल ने फिल्म को करने से मना किया। उसके बाद फिल्म को लेकर कानून विवाद शुरू हुआ। उसके बाद फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने फिल्म बनाने से मना कर दिया। अब जाकर हेरा फेरी 3 के नए डायरेक्टर को लेकर अपडेट सामने आया है।
Hera Pheri 3 Director: हेरा फेरी 3 को प्रियदर्शन की जगह क्या अहमद खान करेंगे डायरेक्ट
निर्माता फ़िरोज़ नाडियाडवाला ने अक्षय कुमार की विवादास्पद हेरा फेरी 3 को निर्देशित करने के लिए अहमद खान से संपर्क किया। अहमद खान का कहना है कि उन्होंने विनम्रतापूर्वक इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, “लेकिन मुझे अच्छा लगता है तो ऐसी फिल्म बनाओ जिसमें तड़क-भड़क हो, ग्लैमर हो, एक्शन हो। जिसमें हेलीकॉप्टर उड़े, जो हमारे बचपन की ख्वाहिशें होती हैं ना, वो सब हम में पूरी हों। अगर पूछा जाए तो मैं हेरा फेरी करना पसंद करूंगा। लेकिन अभी मेरी कुछ और योजनाएं चल रही हैं। तो बस यही बात है।”
कानूनी अड़चनों में फंसी होने के बावजूद सुनील शेट्टी ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। उनका मानना है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता से इस बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म को आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। ‘हेरा फेरी’ को अपने करियर की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइज़ बताते हुए सुनील ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और यह दर्शकों तक पहुंचेगी, खासकर इससे जुड़ी अपार यादों के कारण।
सुनील ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “हेरा फेरी मेरे करियर की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइज़ है और इससे जुड़ी यादें बेहद दिल को छू लेने वाली हैं। इस पर लगातार बन रहे मीम्स और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए, भला कौन ऐसा नहीं चाहेगा? उम्मीद है, वेलकम टू द जंगल के बाद कुछ चमत्कार जरूर होगा।”
