Connect with us

विदेश

Iran-US War: ईरान ने UAE के दो तेल टैंकरों पर दागीं क्रूज मिसाइलें, एक भारतीय की मौत, 8 घायल

Published

on

Iran-US War : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में बड़ा हमला हुआ है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो राष्ट्रीय तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला कर दिया। इस हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों सहित कुल आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Iran-US War: ओमान के समुद्री क्षेत्र में हुआ हमला

यूएई रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ‘मोम्बासा (Mombasa)’ और ‘अल बहियाह (Al Bahiyah)’ नामक राष्ट्रीय टैंकर ओमान के क्षेत्रीय समुद्री मार्ग से होकर होरमुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी शिपिंग लेन में गुजर रहे थे। (Iran-US War) इसी दौरान दोनों जहाजों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया।

Also Read –Dhamaal Movie Cast: धमाल मूवी में बोमन का किरदार निभाने वाले एक्टर कहाँ हैं? नहीं बनें धमाल 4 का हिस्सा

हमले के बाद जहाजों में आग लग गई, हालांकि आग पर बाद में काबू पा लिया गया। दोनों टैंकरों को भारी क्षति पहुंची है।

एक भारतीय की मौत, छह भारतीय घायल

यूएई रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है। (Iran-US War) इसके अलावा छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक घायल हुए हैं। घायलों में चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। समयऔर कैलेंडर

UAE ने दी कड़ी चेतावनी

यूएई रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है। (Iran-US War) मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यूएई अपनी संप्रभुता, नागरिकों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने और उचित जवाब देने का पूरा अधिकार रखता है।

Also Read –Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान

साथ ही मंत्रालय ने कहा कि देश की सेनाएं उच्चतम स्तर की सतर्कता पर हैं और किसी भी खतरे का निर्णायक जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अमेरिका ईरान पर “बहुत कड़े हमले” कर रहा-ट्रंप

इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ एक और सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। (Iran-US War) अमेरिकी सेना का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना और होरमुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) ने कहा कि अमेरिका ईरान पर “बहुत कड़े हमले” कर रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। (Iran-US War) उन्होंने दावा किया कि अमेरिका जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित कर रहा है और सुरक्षा के बदले जहाजों से शुल्क (टोल) वसूलने की नीति पर भी काम कर रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

होरमुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। यहां बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी दिखाई दिया। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 7.8% बढ़कर 81.92 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तनाव जारी रहा तो दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल और अन्य ईंधन की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *