मनोरंजन
Jasmine Sandlas Boyfriend: धुरंधर सिंगर जैस्मीन सैंडलस के मंगेतर कौन? भरे मंच पर किया प्यार का इजहार
Published
5 घंटे agoon

Jasmine Sandlas Boyfriend: सिंगर जैस्मीन सैंडलस सुर्खियों में आ गईं हैं, दरअसल उनका एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो उनके हाल ही के लाइव परफॉर्मेंस का है। जैस्मीन सैंडलस का दिल्ली में लाइव शो हुआ, इसी दौरान उन्होंने स्टेज पर अपने होने वाले पति को बुलाया और दुनिया के सामने उन्हें इंट्रोड्यूस भी किया। (Jasmine Sandlas Boyfriend) इतना ही नहीं, सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपनी रिंग भी फ्लांट की, और बताया कि उनकी सगाई भी हो चुकी है। जैस्मीन और उनके बॉयफ्रेंड का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है, आइए दिखाते हैं।
Also Read –Delhi News: जसोला में मौत बनकर गिरी दीवार, मलबे में दबे 4 मजदूर, एक की गई जान
Jasmine Sandlas Boyfriend: जैस्मीन सैंडलस ने कर ली सगाई
बता दें कि दिल्ली में हुए शानदार कॉन्सर्ट के साथ जैस्मीन सैंडलस के इंडिया टूर की शुरुआत हुई। इस कॉन्सर्ट में उन्होंने एक के बाद एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। (Jasmine Sandlas Boyfriend) उन्होंने दर्शकों को अपने सबसे बड़े पंजाबी हिट गानों – जैसे ‘लावां’, ‘पंजेबा’ और ‘सिप सिप’ पर साथ गाने और झूमने पर मजबूर कर दिया, जैस्मीन सैंडलस के कॉन्सर्ट में हजारों फैंस इक्कठा हुए थे, इसी दौरान ही जैस्मीन ने अपने जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर की घोषणा कर दी, जी हां! उन्होंने बताया कि उनकी सगाई हो गई है और उन्होंने अपने होने वाले पति से भी मिलवाया। जैस्मीन और उनके मंगेतर को देख फैंस खूब तालियां और सीटियां मारने लगे।
जैस्मीन सैंडलस का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि जैस्मीन फैंस को अपने होने वाले पति से मिलवाते हुए कहती हैं, “ये वही इंसान हैं जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई है। (Jasmine Sandlas Boyfriend) दोस्तों, ये हैं मेरे मंगेतर।” जैस्मीन के फैंस को उम्मीद नहीं थी, इतने बड़े सरप्राइज़ की। वीडियो में सिंगर अपनी रिंग भी फ्लांट कर रहीं थीं, और फिर वे दौड़कर अपने मंगेतर की बाहों में कूद पड़ी।
कौन हैं जैस्मीन सैंडलस के होने वाले पति
जैस्मीन सैंडलस ने जब से अपनी सगाई से पर्दा उठाया है, हर कोई जानना चाहता है कि आखिर जैस्मीन सैंडलस के मंगेतर हैं कौन? तो हम आपको बता दें कि जैस्मीन के होने वाले पति का नाम शेखर चौधरी है, शेखर चौधरी पहले भी जैस्मीन संग कुछ तस्वीरों में नजर आ चुके हैं और अब उनकी वे तस्वीरें इंटरनेट पर भी वायरल हो रहीं हैं, हालांकि शेखर चौधरी करते क्या हैं, इसके बारे में अभी तक कुछ जानकारी उपलब्ध नहीं है, जैस्मीन ने भी कुछ खुलासा नहीं किया है।
