News
Kanpur News : शौच को गई किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Kanpur News : जिले के बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई किशोरी को दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। युवकों ने बारी-बारी से किषोरी से दुष्कर्म किया। वहीं जब यह कृत्य भाई ने देखा तो उसके साथ मारपीट कर दोनों आरोपी युवक जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। घर पहुंच कर किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी की बात सुन परिजन दंग रह गए। जहां किशोरी के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दे तहरीर दी।
मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सोमवार 2 बजे होगी सुनवाई#manishsisodia #HighCourt #political #government #NewsUpdate #india24x7livetv pic.twitter.com/iyepSl7QWs
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 10, 2024
Kanpur News : बिठूर के एक गांव का मामला
बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात किशोरी शौंच को गई थी। जहां उसी गांव के दो आरोपी युवक अभिषेक प्रजापति और कल्लू अवस्थी दोनों पहले से घात लगाए बैठे हुए थे। किशोरी को सुन सान जगह आते देख दोनों युवकों ने मुंह बंद कर उसको अंधेरे में घसीट ले गए।

जहां दोनों युवकों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। काफी देर तक घर न आने पर भाई खोजने निकला जहां किशोरी की आवाज सुन भाई ने पहुंच गया। जहां आरोपी युवकों ने किशोरी के भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

भाई ने बताया कि रात को बहन शौच के लिए गई थी। इसी दौरान इन दोनों ने दबोच लिया और बारी-बारी से रेप किया। जहां हमको आता देख मेरे साथ मारपीट करके दोनों भाग निकले। घर पहुंचने पर पूरी घटना की जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी। जिस पर परिवार वाले दंग रह गए। जहां इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया।
Kanpur News : घटना स्थल से पुलिस का बयान
सहायक पुलिस आयुक्त, कल्याणपुर अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि बिठूर थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में एक नाबालिग बालिका के साथ उसी गांव के दो युवको द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना पीड़िता के परिवार द्वारा थाना बिठूर पर दी गई।

तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है व पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर लगातार प्रयास किए जा रहे है। गिरफ्तारी कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
You may like
North Korea 200 year old bomb: उत्तर कोरिया के भी क्या कहने! यूक्रेन से लड़ने के लिए रूस को दिया 200 साल पुराना बम, जंग बना शस्त्रों का कबाड़खाना
Saudi Arabia: हज यात्रियों पर किसने तान दी मिसाइल! सऊदी अरब तक पहुंच गई जंग की आग
Shravasti news : बकरीद त्योहार के लिए प्रशासन अलर्ट: शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जोनल और सेक्टर अधिकारी नामित
India Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होंगे हमले! चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पूर्व जनरल ने भारतीय सेना को दिया अल्टीमेटम
Assam Flood: आफत में असम! PM मोदी ने सीधे CM से की बात, क्या अब थम जाएगा जल-प्रलय का तांडव?
BSF to conduct operation in Congo: कांगों में मिलिट्री ऑपरेशन करेगी BSF, दुश्मनों में मची खलबली, विद्रोही गुटों के बुरे दिन शुरू
Pingback: Gonda News : अब एक और मुसीबत में फंसे बृजभूषण शरण सिंह, दर्ज FIR - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़बरें और अपडेट्स