Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Ketan Agarwal Murder Case: सगाई केतन से, प्यार चेतन से… मंगेतर को रास्ते से हटाने के लिए सिया ने इंटरनेट पर खोजे हत्या के तरीके

Published

on

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के युवा रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई रोंगटे खड़े कर देने वाले सच सामने आ रहे हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले इसकी पूरी रिहर्सल की थी। 18 जून को इन दोनों ने लोहगढ़ किले से गहरी खाई में धक्का देकर केतन को मौत के घाट उतार दिया था। समयऔर कैलेंडर

घटना की बारीकियों को समझने के लिए पुलिस टीम ने रविवार सुबह सिया को साथ ले जाकर लोहगढ़ किले पर डमी के सहारे पूरे सीन को रीक्रिएट किया। पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल ने इस बात की पुष्टि की है कि सिया जांच में सहयोग कर रही है और उसने घटना का पूरा ब्योरा पुलिस के सामने रखा है।

Also Read –Modi Cabinet Reshuffle: धर्मेंद्र प्रधान ही नहीं, इस बड़े मंत्री पर भी फैसला, कब होगा मोदी कैबिनेट विस्तार?

Ketan Agarwal Murder Case: दीवाली पार्टी की मुलाकात से शुरू हुआ सिलसिला

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी पिछले साल अक्टूबर में एक दीवाली पार्टी के दौरान पहली बार मिले थे और वहीं से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। इसी बीच सिया के परिवार वालों ने अमेरिका से पढ़ाई करके लौटे केतन के साथ उसका रिश्ता तय कर दिया।

शुरुआत में सिया ने हामी भर दी थी, लेकिन धीरे-धीरे वह इस शादी को लेकर उलझन में पड़ गई और वापस चेतन के करीब चली गई। फरवरी में केतन के साथ सगाई होने के बाद सिया को इस रिश्ते से बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। परिवार और समाज के भारी दबाव के चलते जब दोनों आरोपी शादी नहीं तुड़वा सके, तो उन्होंने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची जिसे एक हादसे का रूप दिया जा सके।

Also Read –LockUpp 2: गौरव खन्ना और उनकी पत्नी Akanksha Chamola में कौन ज्यादा आमिर हैं? दोनों लेने जा रहे हैं तलाक

इंटरनेट से लिया आइडिया और मई में तैयार हुआ ‘खूनी प्लान’

जांच अधिकारी बताते हैं कि हत्या को दुर्घटना का रूप कैसे दिया जाए, इसके लिए दोनों आरोपियों ने इंटरनेट पर काफी सर्च किया था। मई महीने के अंत तक इस कत्ल की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई थी। पुलिस फिलहाल इस पूरी साजिश की कड़ियों को जोड़ने के लिए दोनों के मोबाइल फोन और कॉल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

14 जून की पहली कोशिश रही थी नाकाम

हैरानी की बात यह है कि 14 जून को भी केतन की जान लेने का प्रयास किया गया था, लेकिन किसी वजह से वह साजिश नाकाम हो गई। इसके बाद आरोपियों ने अपनी रणनीति बदली और तय किया कि अगली बार चेतन चौधरी भी मौके पर मौजूद रहेगा। आखिरकार 18 जून को उन्होंने अपने मंसूबों को अंजाम दे ही दिया। लोहगढ़ किले पर जाने से ठीक पहले सिया के असामान्य व्यवहार को लेकर भी पुलिस के मन में कई सवाल हैं, जिनकी गहराई से पड़ताल की जा रही है।

परिवार से लंबी पूछताछ और किले पर सीन रीक्रिएशन

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोनावला ग्रामीण पुलिस ने सिया के पिता प्रवीण गोयल और मां पूजा गोयल से करीब 12 घंटे तक मैराथन पूछताछ की। इस दौरान सिया का भाई साहिल भी थाने में ही मौजूद था, जिससे शुक्रवार को पहले ही 10 घंटे तक पूछताछ की जा चुकी थी। पुलिस मुख्य रूप से शादी के दबाव और सिया के प्रेम प्रसंग से जुड़े पहलुओं को समझने की कोशिश कर रही है।

रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपियों के बयानों को पुख्ता करने के लिए लोहगढ़ किले पर क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रखा गया था। डीएसपी गजानन टोम्पे के अनुसार, सिया की निशानदेही पर पूरी घटना को समझने के लिए केतन के वजन के बराबर की एक डमी का इस्तेमाल किया गया ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसे खाई में कैसे गिराया गया।

फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए अहम सुबूत

लोनावला ग्रामीण पुलिस ने चेतन चौधरी की वह बाइक भी अपने कब्जे में ले ली है जिस पर सवार होकर वह पुणे से लोहगढ़ किले तक पहुंचा था। इसके साथ ही वारदात वाले दिन चेतन द्वारा पहने गए कपड़े (हुडी) और हेडफोन भी जब्त कर लिए गए हैं।

इन सभी चीजों को फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। पुलिस डिजिटल साक्ष्य, लोकेशन डेटा और तकनीकी सुबूतों का बहुत बारीकी से विश्लेषण कर रही है ताकि इस सनसनीखेज हत्याकांड का पूरा सच अदालत के सामने लाया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *