राष्ट्रीय समाचार
Mayawati on Ram Mandir Scam: ‘गुनाहगारों को कतई न बख्शें…’ राम मंदिर चंदा चोरी पर मायावती की बड़ी नसीहत, विपक्ष पर करारा प्रहार
Published
1 सप्ताह agoon

Mayawati on Ram Mandir Scam: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और गबन के रोज हो रहे चौंकाने वाले खुलासों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस महा-घोटाले को लेकर अब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए साफ कहा कि भगवान के घर में हेराफेरी करने वाले ऐसे पापी लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए. (Mayawati on Ram Mandir Scam) इसके साथ ही उन्होंने इस बेहद संवेदनशील और धार्मिक मामले पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया है.
Mayawati on Ram Mandir Scam: मीडिया के खुलासों पर मायावती बेहद चिंतित
बसपा प्रमुख मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक बेहद कड़ा पोस्ट साझा किया है. उन्होंने अपने बयान में लिखा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर परिसर से चढ़ावे की हुई इस बड़ी चोरी, गबन और रुपयों की हेराफेरी की मीडिया में आए दिन जो किस्म-किस्म की खबरें आ रही हैं, वे अति-गंभीर और बेहद चिंतनीय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस पूरे कांड के पीछे जो भी सफेदपोश या अपराधी शामिल हैं, उनके खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई हो जो एक मिसाल बने.
धर्म और राजनीति के घालमेल पर दी बड़ी नसीहत
अपने चिरपरिचित अंदाज में मायावती ने देश की तमाम सियासी पार्टियों को संविधान के दायरे में रहने की बड़ी नसीहत दी है. (Mayawati on Ram Mandir Scam) उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस पवित्र मुद्दे का राजनीतिकरण करना बिल्कुल अनुचित और गलत है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि देश के भीतर अब राजनीति का अपराधीकरण, अपराध का राजनीतिकरण, धर्म का राजनीतिकरण और राजनीति का अंध धर्मीकरण पूरी तरह बंद होना चाहिए. देश और जनहित में यही सबसे सही और संवैधानिक रास्ता होगा.
Also Read –Welcome 3 Collection Day 3: वेलकम टू द जंगल ने तोड़े रिकॉर्ड, तीन दिन में किया इतना कलेक्शन
अयोध्या में हाई-वोल्टेज ड्रामा और नेताओं की नजरबंदी
बसपा प्रमुख का यह बड़ा बयान ऐसे समय में आया है जब अयोध्या नगरी में भारी सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा डेलिगेशन यानी प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राम मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के लिए कूच करने वाला था. (Mayawati on Ram Mandir Scam) लेकिन इस दौरे से ठीक पहले कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अयोध्या के ही एक निजी होटल में नजरबंद कर दिया. इस घटना के बाद से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार यूपी सरकार, केंद्र सरकार, बीजेपी, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को इस बड़ी चोरी के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
You may like
Ayodhya Ram Mandir: कौन हैं SIT प्रमुख? 420 की FIR को लेकर Akhilesh Yadav ने खोली थी पोल, जानें पूरा मामला

ED Raid Lucknow: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के घर ED की बड़ी रेड! झांसी-लखनऊ में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Sambhal Honey Trap Case: Instagram पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंजाम! 1 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर ने ऐसे ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सबसे बड़ा खुलासा! महाकुंभ की भीड़ में खेला गया करोड़ों का खेल, मामले में अब ED की एंट्री

Unnao Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित बस ने कार को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल

CM Yogi in Rampur: रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले आज आस्था की बात कर रहे…रामपुर में गरजे CM योगी





