News
Aaj Ka Muasam 30 June 2026: UP में मानसून की रफ्तार तेज़, 30 जून को Noida से Prayagraj तक भारी वर्षा-तेज आंधी का अलर्ट
Published
3 महीना agoon

Aaj Ka Muasam 30 June 2026: उत्तर प्रदेश में बहुत ही भयंकर गर्मी और उमस से आमजन पूरी तरह परेशान हो चुकी है। लेकिन इस बीच अब बड़ी खबर सामने आयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज मंगलवार (30 जून 2026) को प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 55-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है।
Aaj Ka Muasam 30 June 2026: इन जिलों में भारी वर्षा का बड़ा अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी-खासी वर्षा होने की पूरी संभावना है। (Aaj Ka Muasam 30 June 2026) वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली जिलों में भी गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं।
इसके अलावा बुंदेलखंड क्षेत्र के चित्रकूट, फतेहपुर और कानपुर समेत आसपास के जिलों में भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
Lucknow में भी बदलेगा मौसम
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज मंगलवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पूरे दिन रुक-रुककर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। (Aaj Ka Muasam 30 June 2026) अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बरसात के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
IMD ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में वर्षा के दौरान 55-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
किसानों के लिए राहत, लेकिन सतर्कता बेहद आवश्यक
मानसून की सक्रियता से किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई में राहत मिलने की उम्मीद है। पर्याप्त वर्षा से खेतों में नमी बढ़ेगी और धान समेत अन्य खरीफ फसलों की खेती को लाभ मिलेगा। (Aaj Ka Muasam 30 June 2026) हालांकि, लगातार वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है।
बता दे, मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की लेटेस्ट अपडेट जरूर देखें। वहीं प्रशासन को भी संभावित जलभराव और तेज हवाओं से होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए ज़रूरी तैयारियां रखने के आदेश दिए गए हैं।
कुल मिलाकर 30 जून 2026 को उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है और प्रदेशवासियों को लंबे वक़्त से पड़ रही भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
You may like

UP Rajya Sabha Election: राज्यसभा के लिए हाईकमान की चौखट पर पहुंची UP BJP की लिस्ट! कुमार विश्वास-ईरानी समेत दर्ज हैं 25 नाम

UP News: सर्टिफिकेट पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे, डीएम ने बढ़ाया हौसला

Akhilesh Yadav Brahmin Vote Bank: ब्राह्मणों पर क्यों डोरे डाल रहे अखिलेश यादव? क्या सपा के साथ जाएगा BJP का पावरफुल वोट बैंक, 2027 में बदलेगा खेल!

Kanpur News: बाढ़ राहत कैंप में एक्सपायर्ड सीरप बांटने का आरोप तथ्यहीन, CMO ने जांच के बाद किया खबर का खंडन

Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर CM योगी ने शेयर किया Video मैसेज, प्रदेश के शिक्षकों के नाम खास संदेश

Lucknow ICICI Bank Officer Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोलियां! युवक ने महिला बैंक अफसर पत्नी और बहन को मारी गोली, खुद भी की आत्महत्या






