Connect with us

News

Lucknow Jawahar Bhawan Fire: लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, भरभराकर गिरा चौथी मंजिल का छज्जा, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर, डिप्टी CM पहुंचे

Published

on

Lucknow Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। चार मंजिला सरकारी भवन की चौथी मंजिल पर करीब सुबह 9:40 बजे आग लगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से उठता धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

Lucknow Jawahar Bhawan Fire: 5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। (Lucknow Jawahar Bhawan Fire) दमकलकर्मी आग के करीब पहुंचकर चौथी मंजिल तक पानी पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। गाड़ियों के होज पाइप के जरिए लगातार पानी की बौछारें की जा रही हैं।

Also Read –Shabnam Begum Oman Case: ‘मुझे भारत वापस…’ओमान से भारतीय महिला का दर्दनाक Video, बिन सैलरी काम और पासपोर्ट छीनने का आरोप

कैफेटेरिया से शुरू हुई आग

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग चौथी मंजिल पर स्थित कैफेटेरिया या कैंटीन से शुरू हुई। इस मंजिल पर ट्रेजरी, मलेरिया विभाग समेत कई अन्य सरकारी कार्यालय भी हैं। (Lucknow Jawahar Bhawan Fire) जिस समय आग लगी, उस वक्त ज्यादातर कर्मचारी कार्यालय पहुंच चुके थे। आग लगते ही कर्मचारियों ने अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। शुरुआती दौर में कर्मचारियों ने भवन में मौजूद अग्निशमन सिस्टम से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।

चौथी मंजिल का छज्जा टूटकर गिरा, टला बड़ा हादसा

Also Read –Aamir Khan Death Threats: आमिर खान की जान को खतरा, तीसरी शादी से नाखुश बिश्नोई गैंग ने दी खुलेआम धमकी

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चौथी मंजिल का एक छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त नीचे कोई मौजूद नहीं था। अगर उस समय वहां लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी बगल की इमारत पर चढ़कर होज पाइप के जरिए चौथी मंजिल तक पानी पहुंचा रहे हैं। दमकल की गाड़ियों से लगातार पानी की बौछारें की जा रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *