News
Lucknow News : बुरे फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनका बेटा..! पीड़ित महिला बोली, फांसी लगाकर जान दे दूंगी,पूर्व मंत्री कौशल किशोर होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Lucknow News : लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और उनके बेटे विकास किशोर की मुश्किलें कम होती नहीं हो रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास किशोर पर थाने से एक आरोपी को छुड़वा ले जाने का आरोप लगा था। अब पीड़िता ने वीडियो जारी कर न्याय की मांग की है।
बुरे फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनका बेटा..! पीड़ित महिला बोली, फांसी लगाकर जान दे दूंगी,पूर्व मंत्री कौशल किशोर होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार#viralvideo #Lucknow #up @myogiadityanath@BJP4UP @Uppolice @lkopolice pic.twitter.com/7kSCaf4Oun
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) June 17, 2024
मलिहाबाद के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि अप्रैल के महीने में आकाश मौर्या नाम के युवक ने उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट किया था। पुलिस ने आकाश मौर्या के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी आकाश मौर्या को गिरफ्तार किया था! मामले में मलिहाबाद के इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना था कि आरोपी आकाश मौर्या के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है। नोटिस तमिल के लिए पुलिसकर्मी उनके घर भेजे गए थे लेकिन वो हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। इसलिए उन्हें थाने लाया था।
बुरे फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनका बेटा..! पीड़ित महिला बोली, फांसी लगाकर जान दे दूंगी,पूर्व मंत्री कौशल किशोर होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार#viralvideo #Lucknow #up @myogiadityanath@BJP4UP @Uppolice @lkopolice pic.twitter.com/7kSCaf4Oun
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) June 17, 2024
इधर कौशल किशोर के बेटे को जब आकाश मौर्या के थाने ले जाने की जानकारी हुई तो वो विकास किशोर अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। थाने पर ही प्रदर्शन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जारी कर दिया। हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया।

Lucknow News : महिला ने लगाया ये बड़ा आरोप

विकास किशोर के प्रदर्शन के और दबाव के बाद मलिहाबाद थाने की पुलिस ने आकाश मौर्या को छोड़ दिया। आकाश भाजपा कार्यकर्ता बताया जाता है। पीड़ित महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने भी एक वीडियो जारी कर दिया। वीडियो में कहा कि अगर कि अगर आरोपी आकाश मौर्या को जेल न लाया गया तो वो फांसी लगाकर सुसाइड कर लेगी और उसकी मौत के जिम्मेदार कौशल किशोर होंगे।

You may like
PM Narendra Modi: कितना भी दबाव आए, किसानों के हितों से समझौता नहीं करेंगे, ट्रंप को पीएम मोदी का जवाब
Amit Shah: “हाउस अरेस्ट वाली बात झूठी”, धनखड़ के इस्तीफे पर अमित शाह का जवाब
Rambhadracharya: ‘आजकल मूर्ख भी कथावाचन कर रहे’, प्रेमानंद महाराज पर क्या बोल गए स्वामी रामभद्राचार्य
US News: ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम, 5.5 करोड़ वीजा की समीक्षा, अवैध पाए जाने पर होगी वापसी
Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड में आधी रात को फिर फटा बादल, चमोली में घर-दुकानें हुईं तबाह, एक लड़की की मौत
Parliament Security Breach: संसद भवन में सुरक्षा में बड़ी चूक: युवक दीवार फांदकर परिसर में घुसा, पुलिस ने पकड़ा
Pingback: Kanchanjungha ExpressTrain Accident : बंगाल में बड़ा रेल हादसा: कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, 5 की मौत, 25 घायल, PM मोद