मनोरंजन
Maatrubhumi Movie Song: सलमान खान ने गाया मातृभूमि मूवी का गाना, हुआ रिलीज
Published
3 घंटे agoon

Maatrubhumi Movie Song: सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुए गाने “तेरी सेक्सी ब्यूटी” को अपनी आवाज दी है। बता दे कि इस गाने में उनके साथ चित्रांगदा सिंह स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। इस ट्रैक में सलमान खान की आवाज और चित्रांगदा का ग्लैमर एक साथ उनकी रिफ्रेशिंग केमिस्ट्री के जरिए दिल जीत रहा है।
Maatrubhumi Movie Song: सलमान खान ने गाया मातृभूमि मूवी का गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी
नई जोड़ी के रूप में यह गाना सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह को दिखा रहा है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री सबसे बड़ी हाईलाइट बनी हुई है। गाने में चित्रांगदा जहां बेहद आकर्षक लग रही हैं, वहीं सलमान का एफर्टलेस चार्म और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, उनकी इस नई जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने लायक बनाता है। ट्रैक में उनकी बॉन्डिंग इस म्यूजिकल रिलीज़ को फैंस के लिए बेहद एक्साइटिंग बना रही है।
तेरी सेक्सी ब्यूटी को साजिद खान ने म्यूजिक देने के साथ बोल लिखे हैं, जबकि गाने की कोरियोग्राफी सीजर गोंजाल्विस ने की है। सलमान खान की आवाज के साथ, कैची बिट्स और खूबसूरत प्रेजेंटेशन के जरिए यह गाना फिल्म में ग्लैमर के साथ एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज है।
Also Read –Ramayana Movie: के किरदारों को लेकर रणबीर कपूर और यश के बच्चों ने पूछा सवाल
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म सैनिकों की कहानी पर बनाई गई है, जिसका फर्स्ट लुक और टीजर सामने आने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। अब ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ गाना सभी बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है। इस गाने में दर्शकों को सलमान खान का म्यूजिकल अंदाज देखने के साथ चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी नई जोड़ी भी देखने को मिल रही है।
मातृभूमि मूवी की रिलीज डेट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, अभी मेकर्स ने रिलीज डेट जारी नहीं की है।
