News
Mp News : ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस…

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Mp News : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। पिछले तीन महीने से उनका इलाज AIIMS भोपाल में चल रहा था। बता दें, माधवी राजे सिंधिया की तबीयत कुछ समय पहले से ज्यादा खराब थी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन , तीन महीने से दिल्ली AIIMS में थीं भर्ती #MadhaviRaje #JyotiradityaScindia #India24x7livetv pic.twitter.com/bKNY0FeHg7
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) May 15, 2024
Mp News : तीन महीने से दिल्ली AIIMS में थीं भर्ती

माधवी राजे सिंधिया के लंग्स में इंफेक्शन था। उनका इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा था। गंभीर हालत होने पर उन्हें एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था और उन्हें वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया गया था। कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की बात सामने आई थी और बताया गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनीराजे सिंधिया उनकी देखभाल के लिए दिल्ली में ही हैं

Mp News : नेपाल राजघराने से थीं माधवी राजे

नेपाल राजघराने से माधवी राजे सिंधिया का संबंध था। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवी राजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं

Mp News : एम्स में चल रहा था इलाज
गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की 3 महीने से पहली बार 15 फरवरी को तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम ( वेंटिलेटर ) पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।
You may like
Indian Air Force: एक झटके में भारत बना दुनिया में ‘ताकतवर’! जमीन नहीं, अब आसमान से बरसेगी आग; युद्ध की आहट से कांपेगा ‘दुश्मन’
Lucknow News: CM सामूहिक विवाह योजना’ के तहत हुई शादी! महिला ने पति और देवर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, लखनऊ पुलिस ने दर्ज की FIR
First Divorce in India: जब एक महिला ने तोड़ा विवाह का बंधन, जानिए भारत के पहले तलाक की ऐतिहासिक दास्तान
Bigg Boss OTT 3 Fame Adnaan Shaikh: अदनान शेख बनें पिता, पत्नी आयशा ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक
Kolkata Metro Disruption: कोलकाता मेट्रो बारिश ने रोकी रफ्तार, शहर की बुनियादी ढांचे पर उठे सवाल
Puri Stampede: पुरी हादसे के बाद सियासी भूचाल! CM माझी का ताबड़तोड़ एक्शन, SP-DM को हटाया, 25 लाख का मुआवजा का ऐलान
Pingback: Lucknow News : लखनऊ से मर्द पार्टी के प्रत्याशी भी लड़ रहे चुनाव, जानिए ... - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़बरें और अप