मनोरंजन
Nayyi Navelli Trailer Out: डराएगी भी और हंसाएगी भी! यामी गौतम की नई नवेली का ट्रेलर रिलीज
Published
4 घंटे agoon

Nayyi Navelli Trailer Out: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम इन दिनों चर्चाओं में हैं, अभी हाल ही में अभिनेत्री को उनकी फिल्म “आर्टिकल 370” के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला, जिसके चलते अब तक फैंस उन्हें बधाईयां दे रहें हैं। (Nayyi Navelli Trailer Out) वहीं अब इसी बीच यामी गौतम की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म “नई नवेली” का ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया है, आइए आपको भी ट्रेलर की एक झलक दिखाते हैं।
Nayyi Navelli Trailer Out: यामी गौतम की नई नवेली का ट्रेलर रिलीज
यामी गौतम काफी समय से अपनी फिल्म नई नवेली को लेकर चर्चाओं में हैं, पिछले कई दिनों से इस फिल्म का टीजर और पोस्टर जारी करते हुए यामी गौतम अपने फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बनाए हुए हैं और अब आज उनकी इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
यामी गौतम की नई नवेली फिल्म का ट्रेलर बेहद धमाकेदार हैं, फिल्म की कहानी एक नई-नई शादी करके घर में आई बहू के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी, यामी गौतम इस फिल्म को नई बहु मोहिनी का किरदार निभा रहीं हैं। मोहिनी एक परफेक्ट बहु रहती है, लेकिन धीरे-धीरे उससे जुड़े चौंकने वाले राज खुलते हैं, जो कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आते हैं। (Nayyi Navelli Trailer Out) नई नवेली का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है, देखना होगा कि यामी गौतम की इस फिल्म को दर्शक कितना पसंद करेंगे।
नई नवेली स्टार कास्ट एंड रिलीज डेट
यामी गौतम की फिल्म नई नवेली में उनके साथ आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, राजेश दुबे, सोनल झा और आदित्य कुलश्रेष्ठ जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। (Nayyi Navelli Trailer Out) वहीं आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। बता दें कि नई नवेली फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
