राष्ट्रीय समाचार
Nepal Helicopter Collision: नेपाल में लैंडिंग के वक्त आसमान में हुआ बड़ा हादसा! दो हेलिकॉप्टर आपस में भिड़े, एक की मौत, VIDEO
Published
5 घंटे agoon

Nepal Helicopter Collision: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर (Helicopter Collision) का बड़ा हादसा सामने आया है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतर रहे थे। लैंडिंग के दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल बताया गया है।
Nepal Helicopter Collision: लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दोनों हेलिकॉप्टर
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, फिस्टेल एयर (Fishtail Air) और डायनेस्टी एयर (Dynasty Air) के हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए।
प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकराए हैं। हादसे के बाद घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विदेशी नागरिक की मौत, एक व्यक्ति घायल
इस हेलिकॉप्टर हादसे (Helicopter Accident) में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
फिलहाल हादसे में मृतक विदेशी नागरिक और घायल व्यक्ति से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारी दुर्घटना की परिस्थितियों और इससे जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रहे हैं।
Also Read –Bigg Boss 20 Update: फूट-फूटकर रोए कॉजी, जानिए क्या हुआ फैमिली टॉस्क में
जिला पुलिस ने भी की हादसे की पुष्टि
सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी ने भी दोनों हेलिकॉप्टरों की टक्कर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि खुम्बु पासांगल्हामु के फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए।
फिलहाल शुरुआती जानकारी के आधार पर हादसे की वजह लैंडिंग के दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखों का आपस में टकराना बताई जा रही है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन की ओर से हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
