News
Nora Fatehi: नोरा फतेही की मौत की उड़ी अफवाह, खाई में गिरने का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई

Published
5 महीना agoon
By
News Desk
Nora Fatehi: फेमस एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का एक वीडियो वायरल है। इसमें बताया जा रहा है कि एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान उनकी मौत हो गई है। क्या है इस वायरल खबर का सच चलिए आपको बताते हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नोरा फतेही की फोटो चस्पां है और वीडियो में एक महिला बंजी जंपिंग करती दिख रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- बॉलीवुड के लिए बुरी खबर मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही का निधन।

Nora Fatehi: नोरा फतेही की मौत वाले वीडियो का फैक्ट चेक
यही नहीं पोस्ट करने वाले ने एक्ट्रेस को टैग किया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) का बंजी जंपिंग करते हुए निधन हो गया है। मगर ये सच नहीं है। ये दावा पूरी तरह से फर्जी है।
वीडियो में भी दिख रहा है कि महिला को कुछ नहीं होता है। सिर्फ लाइक्स पाने के लिए ऐसा किया गया है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस की टीम या फिर किसी दोस्त-परिवार के सदस्य ने भी इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।
दूसरी तरह नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उनकी स्टोरी और लेटेस्ट पोस्ट भी कल की ही हैं। हालांकि, अभी तक इस पर एक्ट्रेस या फिर उनकी टीम से कोई कमेंट नहीं आया है।

नोरा फतेही का स्नेक गाना
वहीं बात करें नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की तो उनका लेटेस्ट गाना स्नेक यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। 2 सप्ताह पहले ही उनका अमेरिकी सिंगर/रैपर जेसन डेरुलो के साथ नया गाना स्नेक रिलीज हुआ था। ‘स्नेक’ सिर्फ 24 घंटों में दूसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला गाना बन गया है।
इसने दुनिया भर में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में टॉप 2 की रैंकिंग हासिल की है। इस गाने को 80 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। फिलहाल नोरा फतेही का गाना ‘स्नेक’ यूट्यूब के म्यूजिक वीडियो के लिस्ट में टॉप 4 पर है। आपने देखा ये गाना, नहीं तो यहां देख लीजिए ।
You may like
No Entry 2 Star Cast: नो एंट्री 2 में नजर आएंगी टोटल 9 एक्ट्रेसस, अनीस बज्मी ने दिया बड़ा अपडेट
Bigg Boss OTT 3 Fame Adnaan Shaikh: अदनान शेख बनें पिता, पत्नी आयशा ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक
Ileana D’Cruz Baby Boy: दूसरी बार मां बनीं इलियाना डिक्रूज, दिया बेटे को जन्म, रखा ये प्यारा नाम, तस्वीरें वायरल
Lahore 1947 : विवादों के बाद आमिर खान जाने कब रिलीज करेंगे लाहौर 1947, विभाजन की दर्दनाक कहानी
Michael Jackson: आज भी संगीत की दुनिया का राजा
Son of Sardaar 2 Poster: सन ऑफ सरदार 2 का नया पोस्टर जारी, जानिए कबतक रिलीज होगी फिल्म