News
Pahalgam terror attack: अबतक 573 पाकिस्तानी नागरिकों ने छोड़ा भारत, पहलगाम हमले के बाद बढ़ी सख्ती

Published
6 महीना agoon
By
News Desk
Pahalgam terror attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान नागरिकों को देश छोड़ने का सख्त निर्देश दिया था। इसके तहत उनके वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए। अब डेडलाइन पूरी होने के साथ ही 573 पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ चुके हैं। ये सभी लोग अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान लौटे हैं। अनुमान है कि करीब 100 और लोग जल्द ही देश छोड़ सकते हैं।
Pahalgam terror attack: भारत और पाकिस्तान दोनों ओर से नागरिक लौटे
सिर्फ पाकिस्तानी नागरिकों को ही वापस नहीं भेजा गया, बल्कि भारत ने अपने लोगों को भी पड़ोसी देश से वापसी के निर्देश दिए थे। सरकार के आंकड़ों के अनुसार अब तक 13 राजनयिकों समेत कुल 629 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत लौट चुके हैं। (Pahalgam terror attack) भारत सरकार ने 12 श्रेणियों के वीजा रद्द कर दिए थे, हालांकि कुछ को इससे छूट भी मिली थी।

बड़ी संख्या में हो रही वापसी
जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को 191 पाकिस्तानी नागरिकों ने अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत छोड़ा, जबकि 26 अप्रैल को 81 लोगों को भेजा गया और 27 अप्रैल को 237 पाकिस्तानी वापस गया। (Pahalgam terror attack) कुछ पाक नागरिकों ने हवाई मार्ग से देश छोड़ा है, लेकिन चूंकि भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी उड़ानें बंद हैं, इसलिए वे किसी अन्य देश होते हुए पाकिस्तान पहुंचे हैं।
महाराष्ट्र में थे सबसे अधिक पाक नागरिक
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक बसे हुए थे। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 5,050 पाकिस्तानी रह रहे थे, जिनमें से 2,450 नागपुर, 1,100 ठाणे, 390 जलगांव और 290 नवी मुंबई में थे। तेलंगाना में भी 208 पाक नागरिकों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। हालिया आतंकी हमले के बाद इन सभी के देश छोड़ने का रास्ता साफ हुआ। कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर निर्देश दिया था कि पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाए।
You may like
Rahul Gandhi News: ट्रंप से डरे हुए हैं पीएम मोदी…, सांसद राहुल गांधी ने पांच बिंदुओं में बताया पूरा सच
Amit Shah Bihar tour: बिहार में एक्शन शुरू, आज से अमित शाह का चुनावी दौरा,RJD में सूरजभान की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला
JDU first candidate list: चिराग के साथ बड़ा धोखा, JDU की पहली लिस्ट ने कर दिया बवाल, NDA में अब होगा घमासान
Ravi Naik: गोवा केे पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक
Dr. APJ Abdul Kalam Jayanti: पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
Maharashtra News: मनसे नेता ने गैर मराठी महिला को मारा थप्पड़, मराठी भाषियों का अपमान करने का आरोप