मनोरंजन
Pawan Singh Video: पवन सिंह गले में शिव का लॉकेट और चिकन…, पॉवर स्टार पर भड़के फैंस
Published
5 घंटे agoon

Pawan Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने ही फैंस के निशाने पर आ गए हैं, जी हां! दरअसल रियलिटी शो “भोजपुरी बवाल” से उनका एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें वे चिकन बनाने की रेसिपी बता रहें हैं, पवन सिंह के इसी वीडियो को देख फैंस उन पर भड़क उठे हैं कि पॉवर स्टार खुद को सनातनी बताते हैं और यहां पर चिकन खाने की बात कर रहें हैं, बस उनके इसी वीडियो को देख यूजर्स और फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है।
Pawan Singh Video: पवन सिंह पर भड़के उन्हीं के फैंस
पवन सिंह जियो हॉटस्टार पर आने वाले रियलिटी शो “भोजपुरी बवाल” का हिस्सा हैं, पवन सिंह जहां हों वहां बवाल न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता, वहीं अब भोजपुरी बवाल में भी वे अपना धमाकेदार अंदाज दिखाएंगे। (Pawan Singh Video) भोजपुरी बवाल से पवन सिंह का नया प्रोमो जारी किया गया है, जहां वे चिकन बनाने की अपनी रेसिपी साझा कर रहें हैं।
भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि पॉवर स्टार कह रहें हैं कभी कभी मन में आता है कि चिकन नहीं खाना चाहिए, लेकिन क्या ही करियेगा, अगर नहीं खायेंगे तो इतनी संख्या हो जाएगी कि इंसान को लोग खा जाएगा। (Pawan Singh Video) गांव में जाओ और देसी मुर्गा पकड़कर लाओ। इसके बाद प्रोमो में आप देख सकते हैं कि उनकी टीम के कुछ लोग गांव जाकर मुर्गा पकड़कर लाते हैं और वहीं दूसरी तरह पवन सिंह प्यार काटकर चिकन बनाने की तैयारी करते हैं। इसके बाद पवन सिंह अपनी चिकन की रेसिपी शेयर करते हैं।
Also Read –Firing in US: अमेरिका के Idaho में ताबड़तोड़ फायरिंग, शॉपिंग एरिया में 3 की मौत; हमलावर भी ढेर
पवन सिंह के इसी प्रोमो को देख उनके कुछ फैंस भड़क उठे हैं और कमेंट बॉक्स में पॉवर स्टार की क्लास भी लगा रहें हैं, एक फैन ने लिखा, “वैसे तो मैं आपका फैंस हूं, लेकिन ये आपने ठीक नहीं किया, क्योंकि आप सनातन धर्म को अपमानित कर रहें हैं। (Pawan Singh Video) माथे पर टीका लगाए हैं और चिकन बना रहें हैं।” दूसरे ने लिखा, “गले में शिव का लॉकेट और चिकन बना रहे हो वाह…।” तीसरे ने लिखा, “लेकिन तुम तो सनातनी थे ना।” चौथे ने लिखा, “वैसे ये लोग तो इलेक्शन के समय बड़ा सनातनी बनते हैं।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “ये सही नहीं है, सावन में इसे प्रमोट कर रहे हैं।” इसी तरह और भी कमेंट्स देखने को मिल रहा है।
