राष्ट्रीय समाचार
PM Modi, Captain Smit Machchhar: ‘हम सबको हनुमान जी ने बचाया’, PM मोदी से VIDEO कॉल पर स्मित मछार, कैप्टन ने सुनाई बहादुरी की कहानी
Published
2 घंटे agoon

PM Modi, Captain Smit Machchhar: एक तरफ अस्पताल में इलाज चल रहा, दूसरी तरफ देश और दुनिया भर में फ्लाईदुबई के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मछार की चर्चा हो रही। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्मित मछार से VIDEO कॉल पर 9 मिनट बात की। PM मोदी ने उनकी बहादुरी की तारीफ की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
फोन पर हुई बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित मछार ने प्रधानमंत्री को उस घटना के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने बेहद मुश्किल हालात का सामना किया। उन्होंने यह भी बताया कि उस वक्त उन्हें हिम्मत कहां से मिली और किस तरह उन्होंने खुद को संभालते हुए हालात का सामना किया। स्मित मछार की PM मोदी से बातचीत में भगवद गीता का भी जिक्र भी किया।
Also Read –Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, कोरिया का 44 साल का दबदबा खत्म कर महिला रिकर्व में जीता Gold
PM Modi, Captain Smit Machchhar: ‘हम सबको हनुमान जी ने बचाया’
फ्लाईदुबई की घटना को याद करते हुए कैप्टन स्मित मच्छर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत में बताया कि मुश्किल वक्त में वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय उनके मन में यही था कि विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं होना चाहिए।
कैप्टन स्मित ने PM मोदी को यह भी बताया कि वह देश से भले ही दूर हैं, लेकिन अपनी संस्कृति से दूर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि हमले के बीच उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला और हालात को संभालने की कोशिश की। बातचीत के दौरान उन्होंने इस घटना को याद करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि हनुमान जी ने सभी की रक्षा की।
PM मोदी पहले भी कर चुके हैं बहादुरी की तारीफ
घटना वाले दिन भी प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मछार के साहस की तारीफ की थी। UPSC के शताब्दी समारोह में उन्होंने कहा था कि कैप्टन मच्छर ने अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी से मुकाबला किया और एक और 9/11 जैसे हमले को होने से रोक दिया।
PM मोदी ने कहा था कि कैप्टन मच्छर ने दुनिया के सामने साहस की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीय उनके साहस को सलाम कर रहे हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया था कि उन्होंने घायल कैप्टन के पिता, मां और पत्नी से भी बात की है। उन्होंने देशवासियों से कैप्टन स्मित के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी।
17 हजार फीट से ज्यादा नीचे आया था विमान
दरअसल, बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 अचानक मुश्किल में फंस गई थी। विमान ने इमरजेंसी सिग्नल भेजा और करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई से 17 हजार फीट से ज्यादा नीचे आ गया। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया।
इस फ्लाइट में कुल 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छर पर उनके सह-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
You may like

PM Modi Birthday 2026: पीएम मोदी की कुंडली में सत्ता का राज! दिसंबर के बाद राजनीति में आएगा बड़ा मोड

PM Modi Dinner Xi Jinping Missing Reason: PM मोदी से मुलाकात के बाद कहां चले गए चीनी राष्ट्रपति? डिनर से दूरी की ये बड़ी वजह आई सामने

Ruchika Singh apology: PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने वाली रुचिका सिंह ने मांगी माफी, बोलीं- ‘मुझे खुद पर शर्म है’

PM Modi in Andhra Pradesh: PM मोदी ने भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, दी 18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

PM Modi On NEET Paper Leak: अब नही बचेंगे NEET पेपर लीक के आरोपी! NDA मीटिंग में पहली बार ‘नीट’ पर बोले PM मोदी, कहा- ‘टॉप वकीलों को…’

Parliament Monsoon Session 2026: तीसरी बार शुरू हुई लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही, खड़गे ने उठाया CJP प्रोटेस्ट का मुद्दा, घमासान जारी






