Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

PM Modi Dinner Xi Jinping Missing Reason: PM मोदी से मुलाकात के बाद कहां चले गए चीनी राष्ट्रपति? डिनर से दूरी की ये बड़ी वजह आई सामने

Published

on

PM Modi Dinner Xi Jinping Missing Reason: नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ का मंच बेहद भव्य और ऐतिहासिक रहा। भारत मंडपम में आयोजित इस विशेष रात्रिभोज में दुनिया भर के कई शीर्ष नेताओं ने शिरकत की, लेकिन इस दौरान एक घटनाक्रम ने सबका ध्यान आकर्षित किया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस भव्य रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। जैसे ही उनके इस कार्यक्रम से दूरी बनाने की खबर सामने आई, अंतरराष्ट्रीय मंच से लेकर राजनीतिक गलियारों तक कयासों का दौर शुरू हो गया। हालांकि, अब सूत्रों के हवाले से चीनी राष्ट्रपति के रात्रिभोज से अनुपस्थित रहने की बड़ी वजह सामने आ चुकी है।

PM Modi Dinner Xi Jinping Missing Reason: PM मोदी के डिनर में क्यों नही आए शी जिनपिंग

समाचार एजेंसी के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के रात्रिभोज में न आने के पीछे कोई कूटनीतिक नाराजगी या विवाद नहीं है। सूत्रों ने बताया है कि शनिवार दोपहर ही नई दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति जिनपिंग का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहा था। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उन्होंने ब्रिक्स सम्मेलन के सत्रों में भाग लिया और इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगभग 50 मिनट तक द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। दिन भर की यात्रा और उच्चस्तरीय कूटनीतिक बैठकों के बाद भारी थकान के कारण वह सीधे अपने होटल लौट गए और आराम करने का विकल्प चुना।

Also Read –Chinese Media on PM Modi-Xi Jinping Meeting: PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद बदला चीन का सुर! भारत संग रिश्तों पर चीनी अखबारों का बड़ा दावा

अबू धाबी के युवराज भी नहीं रहे मौजूद, पुतिन ने की शिरकत

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित इस शाही डिनर से दूरी बनाने वाले अकेले शी जिनपिंग ही नहीं थे। अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद भी इस खास रात्रिभोज में मौजूद नहीं रहे। हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी का कारण पहले से तय था। शेख खालिद दिन में सम्मेलन की कार्यवाही पूरी करने के तुरंत बाद वापस अबू धाबी के लिए रवाना हो गए थे। दूसरी तरफ, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिक्स के अन्य प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने इस भव्य रात्रिभोज में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और भारतीय व्यंजन व संस्कृति का आनंद उठाया।

Also Read –Russia India Defence Deal: चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन के बीच रूस का बड़ा दांव! भारत को देगा Su-57E, जानें कैसे बढ़ेगी ताकत

बसों में सवार होकर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और CM

इस डिनर डिप्लोमेसी की खास बात यह भी रही कि देश का राजनीतिक नेतृत्व एकजुट होकर वैश्विक मेहमानों की अगवानी में नजर आया। गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, सर्बानंद सोनोवाल और किरेन रीजीजू समेत तमाम केंद्रीय मंत्री संसद भवन परिसर से सुरक्षा के बीच दो विशेष बसों में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे।

उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, पश्चिम बंगाल के शुभेंदु अधिकारी, असम के हिमंत विश्व शर्मा, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक साथ सफर तय कर आयोजन स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भारत की मेजबानी का मान बढ़ाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *