Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Ruchika Singh apology: PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने वाली रुचिका सिंह ने मांगी माफी, बोलीं- ‘मुझे खुद पर शर्म है’

Published

on

Ruchika Singh apology: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक को लेकर 23 जुलाई को हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में विवादों में घिरी रुचिका सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उनका माफी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में खुद को 15 वर्षीय बताने वाली रुचिका सिंह ने कहा कि वह प्रदर्शन में मौजूद लोगों के प्रभाव में आ गई थीं और उसी बहाव में उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अनुचित बातें कह दीं।

Also Read –PM Modi in Andhra Pradesh: PM मोदी ने भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, दी 18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Ruchika Singh apology: ‘लोगों के बहकावे में आ गई थी’

रुचिका सिंह ने वीडियो में कहा, “मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी, जहां एक प्रदर्शन चल रहा था। वहां कई लोग प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। मैं भी उनके प्रभाव में आ गई और मैंने भी कई गलत बातें कह दीं। मैं सिर्फ 15 साल की हूं। जो मैंने किया, वह माफी के लायक नहीं है।” समय और कैलेंडर

उन्होंने आगे कहा, “यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। भविष्य में मैं कभी ऐसी कोई बात न कहूंगी और न ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करूंगी। मैं पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मुझे अपने किए पर बहुत शर्मिंदगी है। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।”

Also Read –Thalapathy Vijay Movie: थलापति विजय की फिल्म Jana Nayagan का भारी विरोध, सिनेमाघरों से शो हुए रद्द

PM मोदी ने कहा- ‘मैं उन युवाओं को माफ करता हूं’

रुचिका का यह माफी वीडियो उस समय सामने आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में जंतर-मंतर विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं ने उनके साथ-साथ उनकी दिवंगत मां के लिए भी बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जो किसी भी सभ्य समाज के अनुरूप नहीं है।

हालांकि उन्होंने युवाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने के बजाय उन्हें सुधार का अवसर देने की बात कही।

पीएम मोदी ने कहा, “बचपन और युवावस्था में गलतियां हो जाती हैं। यही वह समय होता है जब इंसान अपनी गलती से सीख सकता है। मैं उन युवाओं को माफ करता हूं और समाज से भी अपील करता हूं कि उन्हें समझाए, न कि उनके खिलाफ नफरत या प्रतिशोध की भावना रखे।”

उन्होंने कहा कि अदालतों में घसीटना या परिवारों को परेशान करना समस्या का समाधान नहीं है। समाज का दायित्व है कि वह युवाओं का सही मार्गदर्शन करे।

रुचिका सिंह के खिलाफ दर्ज है मामला

रुचिका सिंह के खिलाफ 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि उन्होंने 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए।

बाद में यह मामला दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना स्थानांतरित कर दिया गया, जहां पुलिस जांच कर रही है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रुचिका सिंह के कथित बयान प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले थे तथा सार्वजनिक शांति और सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से दिए गए थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *