News
PM Modi : PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, सौंपा इस्तीफा

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
PM Modi : लोकसभा चुनाव 2024ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपना और केन्द्रीय मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र राष्ट्रपति को सौंपा। वहीं राष्ट्रपति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री तथा उनके सहयोगियों से नई सरकार के गठन तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया।
दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफ़ा सौंपा #LokSabhaEelections2024 #india24x7livetv #delhi pic.twitter.com/4NBSfu8hLV
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) June 5, 2024
PM Modi : एनडीए को सरकार बनाने का स्पष्ट जनादेश

2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना इस्तीफा प्रेसिडेंट को सौंप दिया। लोकसभा चुनाव में एनडीए को सरकार बनाने का स्पष्ट जनादेश मिला है।
लोकसभा की कुल 543 सीटों में से एनडीए मो 292 सीटें मिली हैं। जिसमें अकेले भाजपा को कुल 240 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत है। जो कि एनडीए के पास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधामंत्री बनना तय है। वे शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की सपथ ले सकते हैं।

PM Modi : एनडीए की बैठक में होगा नेता का चुनाव

सात जून को एनडीए के नेताओं की बैठक होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। उसके बाद पीएम मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
You may like
   - Khesari on PM Modi: ‘गुजरात स्वर्ग, बिहार क्यों नहीं?’ नचनिया वाले बयान पर खेसारी ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी से पूछे ऐसे सवाल 
   - Buddhist monk passes away: बौद्ध भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर का निधन, CM योगी से लेकर मायावती ने दी श्रद्धांजलि 
   - Indian Politics: ये है सत्ता का खेल! राहुल गांधी को PM बताने वाला नेता आज क्यों बना हिंदुत्व का ब्रांड? हिमंत और कपिल की कहानी 
   - Delhi Police Affidavit on 2020 Riots: ट्रंप के भारत आने पर ही क्यों भड़के थे दंगे? दिल्ली पुलिस ने बताया बड़ा गेमप्लान! 
   - Bihar Elections: लीची से शुरू हुआ पीएम मोदी का भाषण, छठ को यूनेस्को लिस्ट में लाने के वादे पर जाकर रुका 
   - Pakistan Army Criticism: ‘हिंदुओं ने कभी इतनी क्रूरता नहीं की’, PAK मौलवी के बोलते ही बौखलाए जनरल आसिम मुनीर, पहुंचा दिया जेल!” 


 
									
 
									
 
									
 
									
 
									
 
									
Pingback: UP Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव में बीजेपी सियासी गणित फेल ,सूख गया कमल - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़बरें और