News
Politics News : यूपी में 79 सीटें जीत रहा गठबंधन, भाजपा को जनता 140 सीटों के लिए तरसा देगी जनता : अखिलेश यादव

Published
1 वर्ष agoon
By
News Desk
Politics News : इंडिया गठबंधन के नेताओं का जमावड़ा प्रदेश की राजधानी में लगने लगा है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ताज होटल में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस किया।
INDIA गठबंधन की सरकार लोगों को हर महीने 10 किलो अनाज देगी। : कांग्रेस अध्यक्ष श्री@kharge #india24x7livetv #BreakingNews pic.twitter.com/EE1qFzQ5wd
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) May 15, 2024
Politics News : अखिलेश यादव ने कहा, मोदी सरकार का काउंटडाउन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, मोदी सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया। चार जून को फ्रीडम ऑफ प्रेस का भी दिन होगा। भाजपा अपने ही नेगेटिव नरेटिव में उलझ गई है। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियां बिल्कुल लूट कमेटियों की तरह काम कर रही हैं। भाजपा को जनता 140 सीटों के लिए तरसा देगी। इनका रथ फंसा नहीं धंसा हुआ है।

Politics News : चार जून को इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार
अखिलेश यादव ने कहा, चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। किसान अभी भी काले कानूनों को नहीं भूला है। सपा मुखिया ने कहा कि बुंदेलखंड के लोग भारतीय जनता पार्टी को खंड खंड कर देंगे। इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीटें जीत रही है। सिर्फ क्योटो में लड़ाई है। किसान, नौजवान और महिलाओं पर भाजपा की घिसी पिटी बातों का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Politics News : जनता ने मोदी जी की विदाई तय कर दी है-खड़गे
वहीं इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि चार चरण के चुनाव हो गए हैं। गठबंधन मजबूत स्थिति में है। जनता ने मोदी जी की विदाई तय कर दी है। विश्वास के साथ बोल रहा हूं चार जून को इंडिया गठबंधन नई सरकार बनाने जा रही है।
यह देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि एक तरफ गरीबों के लिए लड़ने वाली पार्टियां एक हो गई हैं। दूसरी ओर अमीरों का साथ देने वाली पार्टियां हैं। धर्म के आधार पर वो पद रहे हैं। हमारी लड़ाई उनके लिए है जिन्हें एक वक्त का खाना नहीं मिलता, रोजगार नहीं मिलता है।
Politics News : बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार में इतनी नौकरी के पद खाली हैं लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक पद नहीं भरे। यह लड़ाई बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ है। जिसे हम साथ मिलकर लड़ रहे हैं। यह चुनाव देश का भविष्य बनाने, अगली पीढ़ी को सुरक्षित रखने का चुनाव है। संविधान बचेगा तभी आरक्षण बच पाएगा।

लोकतंत्र को बचाने के लिए सब एक हुए हैं। ऐसा नहीं हुआ तो हम गुलामी के दौर में चले जायेंगे। खड़गे ने कहा कि हैदराबाद की भाजपा उम्मीदवार महिलाओं का बुर्का उठाकर चेहरा देख रही हैं। लेवल प्लेइंग ग्राउंड न होने के बाद भी हम लड़ रहे हैं।
इस दौरान यहां मुख्य रूप से कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, रामपुर खास से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, विधान परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा मौजूद रहे।
You may like
North Korea 200 year old bomb: उत्तर कोरिया के भी क्या कहने! यूक्रेन से लड़ने के लिए रूस को दिया 200 साल पुराना बम, जंग बना शस्त्रों का कबाड़खाना
Saudi Arabia: हज यात्रियों पर किसने तान दी मिसाइल! सऊदी अरब तक पहुंच गई जंग की आग
Mahoba News: समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार, 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा
Shravasti news : बकरीद त्योहार के लिए प्रशासन अलर्ट: शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जोनल और सेक्टर अधिकारी नामित
Salman Khurshid: क्या देशभक्त होना इतना बड़ा गुनाह …. सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस से इशारों में पूछे सवाले, देश में हो रहे बवाल पर जताया दुख
India Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होंगे हमले! चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पूर्व जनरल ने भारतीय सेना को दिया अल्टीमेटम
Pingback: Mp News : ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस... - भार