News
Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में बच्चों समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौत, बाइक पर जा रहे थे छह लोग, वाहन ने कुचला

Published
1 वर्ष agoon
By
News DeskRajasthan
जिले में निम्बाहेड़ा फोरलेन पर मंगलवार रात को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। (Rajasthan) इसमें दंपति तथा दो बच्चों की मौत होने की बात कही जा रही है।
चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच यह हादसा हुआ। निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में आने वाली भावलिया गांव की पुलिया के पास अज्ञात भारी वाहन ने एक बाइक को कुचल दिया। (Rajasthan) इस बाइक पर सवार तीन पुरुष, एक महिला तथा दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक मासूम उछलकर दूर जा गिरी, जिसकी जान बच गई लेकिन यह घायल हुई है। बाइक सवार एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद निम्बाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों से इस हादसे के बारे में जानकारी ली। ट्रेलर या कंटेनर जैसे किसी भारी वाहन के इस बाइक सवार परिवार को कुचलना की बात सामने आई है। (Rajasthan) इसके बाद प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी करवाई है।

मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें से एक की शिनाख्त पिपलवास, पुलिस थाना भदेसर निवासी जीवन पुत्र मन्नालाल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी है। इस पर निम्बाहेड़ा उपखंड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव निम्बाहेड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जिनका बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। इधर देर रात जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी निम्बाहेड़ा चिकित्सालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतकों की शिनाख्त और परिजनों के आने के बाद शव के पोस्टमार्टम होंगे।
You may like
PM Narendra Modi: PM मोदी ने अंतरिम प्रधानमंत्री बनने पर सुशीला कार्की को दी बधाई, नेपाल को लेकर ये बात कही
Harry bike blogger Nepal viral video: ‘ये क्या रिकॉर्ड हो गया…’ नेपाल में विदेशी ब्लॉगर ने बनाया ऐसा वीडियो,रातोंरात हो गया वायरल, Video
CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
Nepal Latest Updates: कहीं दुबई, कहीं चीन… आखिर कहां हैं ओली? नेपाल हिंसा के बीच खुद तोड़ी चुप्पी और खोला बड़ा राज
Nepal Protest Latest Update: नेपाल में Gen-Z का गुस्सा बेकाबू… पीएम के इस्तीफे के बाद जेल तोड़कर 3000 कैदी फरार, भारत अलर्ट पर!
Nepal Crisis Deepens: नेपाल अराजकता और सत्ता शून्य से बढ़ा खतरा, भारत की सतर्क निगाह