मनोरंजन
Ram Charan Twins: राम चरण ने जाहिर की खुशी, दादा चिरंजीवी की खुशी सांतवे आसमान पर, देखें वीडियो
Published
2 सप्ताह agoon

Ram Charan Twins: साउथ सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी उपासना ने 31 जनवरी को Twins को जन्म दिया, एक बेबी गर्ल और एक बेबी बॉय को। जुड़वा बच्चों के घर आने से राम चरण और उपासना के घर में जश्न का माहौल है, वहीं अब राम चरण ने भी दोबारा पिता बनने के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया और अपनी खुशी जाहिर की। (Ram Charan Twins) वहीं इसी के साथ ही दादा बनें चिरंजीवी की खुशी का ठिकाना ही नहीं है, उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी खुशी देखते बन रही है।
Ram Charan Twins: राम चरण ने जाहिर की खुशी
राम चरण और उपासना जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बनें हैं, इस गुड न्यूज को चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर साझा की थी, वहीं अब राम चरण ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ये जानकारी दी और साथ ही अपनी खुशी भी जाहिर की। (Ram Charan Twins) राम चरण ने थोड़ी देर पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उपासना के साथ एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की, इसके साथ उन्होंने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा।
Also Read –The 50 Eviction: द 50 में हुआ एक और शॉकिंग एविक्शन, नाम सुन लगेगा झटका
राम चरण ने कैप्शन में लिखा, “यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दो बेटियाँ और एक बेटा पाकर हम बेहद आभारी हैं। हमारे जीवन की सभी महिलाओं ने हमारी सबसे बड़ी ताकत का काम किया है। (Ram Charan Twins) मैं अपने सभी प्रशंसकों, परिवार और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने हर पल हमारा साथ दिया और हमारा समर्थन किया।” राम चरण के इस पोस्ट पर फैंस टूट पड़े हैं।
चिरंजीवी की खुशी सातवें आसमान पर
राम चरण के पिता चिरंजीवी फिर से दादा बने हैं और इस बार दादा बनने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है, जहां उन्होंने सबसे पहले ये खुशखबरी साझा की, वहीं उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें चिरंजीवी के चेहरे पर साफ खुशी देखी जा सकती है। (Ram Charan Twins) फैंस के बीच घिरे हुए चिरंजीवी उनका आभार जता रहें हैं। देखें वीडियो –
