मनोरंजन
Ram Gopal Varma On Aditya Dhar: धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर से जलती है इंडस्ट्री, इस फिल्ममेकर का दावा
Published
5 घंटे agoon

Ram Gopal Varma On Aditya Dhar: आदित्य धर अपनी फिल्म धुरंधर 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार हैं, फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है और यकीनन बॉक्स ऑफिस पर धुंआ धुंआ होने वाला है। धुरंधर 2 ने न सिर्फ देश भर में, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त हाइप बनाया हुआ है, ऐसे में सबकी नजरें इसी पर टिकी हुई है कि धुरंधर 2 को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी। (Ram Gopal Varma On Aditya Dhar) इसी बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर और यामी गौतम से जुड़ा एक हैरान करने वाली बात बताई है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Ram Gopal Varma On Aditya Dhar: राम गोपाल वर्मा का शॉकिंग खुलासा
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की जमकर तारीफ की थी, इसके बाद अब वे धुरंधर 2 का भी बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया है, जी हां! राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 के ट्रेलर की भी खूब तारीफ की थी।
वहीं अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने कहा कि इंडस्ट्री के बहुत से लोग यामी गौतम और आदित्य धर से जलते हैं और वे सब इनके फेलियर का इंतजार कर रहें हैं। (Ram Gopal Varma On Aditya Dhar) राम गोपाल वर्मा ने कहा, “आपको समझना होगा कि आदित्य धर ने फिल्म जगत में क्या कर दिया है। उन्होंने पर्दे पर कहानी कहने का पूरा तरीका ही बदल दिया है। हमारी फिल्में अब पहले जैसी नहीं रहीं, और मैं सिर्फ हिंदी की बात नहीं कर रहा, बल्कि सभी भाषाओं की बात कर रहा हूं। (Ram Gopal Varma On Aditya Dhar) तेलुगु में, आने वाली कई बड़े बजट की एक्शन फिल्मों की बड़े पैमाने पर रीशूटिंग हो रही है, जिसका मतलब है भारी बजट का बोझ। इस वजह वे उनसे नफरत करते हैं। आदित्य धर से सबको अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने के लिए मजबूर कर दिया है। (Ram Gopal Varma On Aditya Dhar) और इसमें बहुत पैसा खर्च होता है। अब आदित्य धर और यामी गौतम को अब और भी ज़्यादा सावधानी से आगे बढ़ना होगा। फिल्म इंडस्ट्री में कई लोग उनसे जलने लगें हैं और उनके गिरने का इंतज़ार कर रहें हैं।”
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर मुख्य किरदारों में हैं।। कहा जा रहा है कि इसमें यामी गौतम का कैमियो भी हो सकता है, इसके अलावा कुछ अन्य चेहरे भी नजर आएंगे। 19 मार्च को धुरंधर 2 के लिए तैयार हो जाइए।
