News
Sheikh Hasina: लंबे समय तक भारत में रुक सकती हैं शेख हसीना, US-ब्रिटेन के हाथ खींचने के बाद अब इन देशों में तलाशे जा रहे विकल्प

Published
11 महीना agoon
By
News Desk
Sheikh Hasina: बांग्लादेश में प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में अंतरिम सरकार बन गई है। अंतरिम सरकार बनने के बाद हिंसा की घटनाएं लगभग थम गई हैं। इस बीच अपना देश छोड़ भारत भागकर आईं पूर्व पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina in India) को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
Sheikh Hasina: लंबे समय तक भारत में रह सकती हैं हसीना
कयास लगाए जा रहे थे कि हसीना जल्द ही भारत से किसी दूसरे देश में जाने वाली हैं। अब यह सामने आया है कि वो ज्यादा समय तक भारत में रहने वाली हैं। हालांकि, दूसरे देशों में उनके जाने को लेकर अभी भी बातचीत का दौर जारी है।

शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना उम्मीद से अधिक समय तक भारत में रहेंगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह प्रवास वीजा पर आधारित होगा, न कि शरण या शरणार्थी श्रेणी में।
देश छोड़कर भारत भाग आई थीं हसीना
बता दें कि नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और अपनी बहन शेख रेहाना के साथ देश छोड़कर भारत भाग आईं थी। वह सोमवार को बांग्लादेश के सैन्य विमान से दिल्ली के पास हिंडन एयर बेस पहुंचीं।

इन देशों में जाने के तलाशे जा रहे विकल्प
ऐसी खबरें थीं कि हसीना ब्रिटेन में शरण मांग रही थीं, जहां रेहाना की बेटी ट्यूलिप सिद्दीक लेबर पार्टी की ओर से ब्रिटिश संसद की सदस्य हैं। हालांकि, अभी तक यह संभव नहीं हो पाया है। कथित तौर पर अमेरिका ने भी हसीना का वीजा रद्द कर दिया है। वह अब यूएई और यूरोपीय देशों में शरण के लिए अपने विकल्प तलाश रही हैं।
You may like
Amit Shah Inaugurated New Office In Kerala: अमित शाह का केरल में बड़ा दांव! ‘मराजी भवन’ से बदलेगा दक्षिण भारत का सियासी नक्शा? कार्यकर्ताओं में जोश
IND VS ENG 3rd Test Match: अंपायर से भिड़ गये कप्तान Shubman Gill, England से टेस्ट मैच के दौरान हुआ ऐसा वाकया, सब हो गये हैरान
UP Tiger: बृजभूषण शरण ने लगाई राज ठाकरे की क्लास, कायदे से सुना दिया
Bhagwant Mann comment on Modi: JCB देखने वालों से भी कम आबादी वाले देशों में घूम रहे हैं मोदी? भगवंत मान का तंज़ बना राष्ट्रीय बवाल! BJP ने किया पलटवार
Rahul Gandhi in Odisha: ओडिशा में राहुल गांधी ने BJP पर बोला करारा हमला, बोले: चुराया गरीबों का हक, अरबपतियों की जेब भरी
Parliament one nation one election meeting started: संसद में शुरू हुई बड़ी बैठक! ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर हो सकता है ऐतिहासिक फैसला, देश की राजनीति बदलने वाली है?