मनोरंजन
Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: शिवानी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल, अमेरिकन यूट्यूबर Marvin Achi ने लगाए आरोप, जाने पूरा मामला
Published
7 घंटे agoon

Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बन चुकी शिवानी कुमारी जोकि एक कंटेंट क्रिएटर हैं। वो कानपुर के औरैया गाँव से संबंध रखती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने गाँव से संबंधित वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोईंग काफी ज्यादा है। जिसकी वजह से शिवानी कुमारी को लोग काफी पसंद करते हैं। तो वहीं शिवानी कुमारी से मिलने अमेरिकन यूट्यूबर Marvin Achi आए थे। जहाँ शिवानी कुमारी ने उनका काफी अच्छे से स्वागत किया है। तो वहीं Marvin Achi ने शिवानी के खिलाफ अमेरिका जाकर एक वीडियो बनाया जिसकी वजह से शिवानी कुमारी ने रोते हुए वीडियो शेयर किया है।
Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: शिवानी कुमारी ने रोते हुए शेयर किया वीडियो मारविन आर्ची के वीडियो के बाद
शिवानी कुमारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शिवानी कुमारी रोते हुए नजर आई हैं। शिवानी कुमारी ने Marvin Achi से कहा कि आपको भाई यदि मेरी कोई बात बुरी लगी आपको तभी बोलना चाहिए था। हमने आपका इतने अच्छे से स्वागत किया 15 दिन अच्छे से साथ में बिताया हमनें, आपने ऐसा क्यों किया। शिवानी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
बता दे कि मारवीन आर्ची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ जब मारवीन अमेरिका गए, वहाँ से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें शिवानी कुमारी ने मारवीन के साथ एक फेस्टिवल सेलिब्रेट किया और इस दौरान उनके फेस पर काजल लगाया। उस समय मारविन ने उस पल को काफी सेलिब्रेट किया। लेकिन भारत से अमेरिका जाकर मारविन ने कहा कि मेरे साथ ऐसा किया है। जैसा कि आप मारविन के इस वीडियो में देख सकते हैं।
इन सबके बीच शिवानी कुमारी के सपोर्ट में काफी लोग आए हैं। उन्होंने कहा कि शिवानी ने उनका भारत में स्वागत किया और अपने देश जाकर उनके बारे इस तरह से बोलना सहीं नहीं है। जबकि उनको सबकुछ पता था।
