मनोरंजन
Sidharth Malhotra Father Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का सामने आया उनका भावुक करने वाला वीडियो
Published
8 घंटे agoon

Sidharth Malhotra Father Video: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बता दे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा जी जिनकी तबीयत कुछ दिनों से काफी खराब थी। जिसके बारे में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक इंटरव्यू में भी कह चुके हैं। कि काम की वजह से वो दिल्ली अपने घर नहीं जा पाते हैं। उनकी माँ अकेले ही उनके पिता का ध्यान रखती हैं। Sidharth Malhotra Father Video)जिसका उनका काफी अफसोस है। तो वहीं शनिवार यानि 14 फरवरी 2026 को वेलेनटाइन डे वाले दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता सुनील मल्होत्रा को हमेशा के लिए खो दिया। जैसे ही सिद्धार्थ मल्होत्रा को पिता के तबीयत खराब होने की खबर पता चली वो तुरंत ही पत्नी कियारा आडवानी के साथ दौड़ते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। तो वहीं पिता के देहांत के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मीडिया और अन्य लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने का निवेदन किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के देहांत के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Also Read –Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
Sidharth Malhotra Father Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद वीडियो आया सामने
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा एक मर्चेंट नेवी ऑफिसर थे। उन्होंने अपने बेटे के हर के सपने को पूरा किया। और आज वो बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम बन चुका है। (Sidharth Malhotra Father Video) तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद हर किसी ने उनके और उनके परिवार को सांत्वना दिया। इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जोकि उस समय का है जब सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा जी अपने बेटे की फिल्म योद्धा के प्रीमियर में आए थे। सुनील मल्होत्रा काफी समय से बीमार थे। जैसा कि आप इस वीडियो में ही देख सकते हैं।
Also Read –Ishan Kishan Girlfriend: कौन हैं और कितनी अमीर हैं, जानिए इनके बारे में सबकुछ
