News
Sonakshi Sinha: ‘जटाधारा’ से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं सोनाक्षी, महिला दिवस पर सामने आई पहली झलक

Published
4 महीना agoon
By
News DeskSonakshi Sinha: बॉलीवुड में करीब ढाई दशक बिताने के बाद सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ सिनेमा का रुख कर रही हैं। वे सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘जटाधारा’ से साउथ डेब्यू कर रही हैं। (Sonakshi Sinha) आज शनिवार 08 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर फिल्म से सोनाक्षी की पहली झलक सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म का आधिकारिक एलान किया है।

Sonakshi Sinha: मेकर्स ने किया सोनाक्षी का स्वागत
जीस्टूडियोज के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का लुक शेयर किया गया है। (Sonakshi Sinha) इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘इस महिला दिवस पर ‘जटाधारा’ में शक्ति और सामर्थ्य का प्रकाश स्तंभ उभर रहा है’! आगे लिखा है, ‘सोनाक्षी सिन्हा का स्वागत है’।
सोना के पति जहीर इकबाल ने किया कमेंट
आज जारी हुए पोस्टर पर सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। ‘जटाधारा’ तेलुगु फिल्म है। इसमें सुधीर बाबू भी नजर आएंगे। ‘जटाधारा’का मुहूर्त पूजन हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में किया गया। यह एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म बताई जा रही है। ‘जटाधारा’ पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी सोनाक्षी
फिस्म ‘जटाधारा’ के अलावा सोनाक्षी सिन्हा के पास ‘तू है मेरी किरण’ भी है। इसमें वे अपने पति व एक्टर जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के पास ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ भी है। सोनाक्षी सिन्हा के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया था।
You may like
Dheeraj Kumar Death: कौन हैं धीरज कुमार की पत्नी और जानिए इनके परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में
Kiara Advani Baby: कियारा आडवाणी की डिलीवरी डेट आई सामने, जानिए कब आएगा नन्हा मेहमान
Battle of Galwan Cast: सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में हुई इस एक्टर की एंट्री
Dinesh Lal Yadav Nirahua News: दिनेश लाल यादव निरहुआ को मिली धमकी महाराष्ट्र आकर दिखाएं, जानिए कितने अमीर है निरहुआ
Dhadak 2 Trailer: मरने और लड़ने में से एक चुनना हो तो लड़ना, धड़क 2 का ट्रेलर इस दिन होगा जारी
Ramayana Movie: सबसे महंगी बजट वाली फिल्म रामायण जानिए कितना कर सकती है कलेक्शन, टीजर जारी