मनोरंजन
Swara Bhasker Video: स्वरा भास्कर ने बताया उनके जौहर विवाद के बाद रेप पीड़ितो ने अपनी भावनाएं बताई, देखें वीडियो
Published
45 मिनट agoon

Swara Bhasker Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जो हालहि में राइज एंड फॉल सीजन 2 का हिस्सा रही हैं। स्वरा भास्कर शो में जाने के बाद लगातार सुर्खियों में है। शो में भी जब स्वरा भास्कर गई थी तब उनके द्वारा दिए हुए जौहर को लेकर बयान की चर्चा हो रही थी। शहजाद पूनावाला ने कहा कि जौहर वाले मुद्दे पर वो भी स्वरा से बात नहीं करेंगे। लेकिन जब शो के अंदर गए तो सब बदल गया। यहाँ तक स्वेट तोमर ने भी कहा था कि वो स्वरा भास्कर से बात नहीं करेंगे। लेकिन स्वरा भास्कर से उन्होंने बात की उनकी वजह से स्विट तोमर और शहजाद पूनावाला में लड़ाई हुई है। तो वहीं राइज एंड फॉल सीजन 2 से निकलने के बाद स्वरा भास्कर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने जौहर के बारे में जिक्र किया है।
Swara Bhasker Video: स्वरा भास्कर ने जौहर विवाद का किया जिक्र
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। 31 अगस्त 2026 को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ (2018) के क्लाइमेक्स और जौहर के दृश्य पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म देखने के बाद उन्हें लगा कि अगर वह एक बलात्कार पीड़िता होतीं और अपनी जान नहीं लेतीं, तो उन्हें कायर महसूस होता। उनके अनुसार, इस तरह के दृश्य समाज और सर्वाइवर्स को गलत संदेश देते हैं कि जीवन से ज्यादा शारीरिक पवित्रता या मृत्यु का विकल्प जरूरी है।
सोशल मीडिया पर लोगों और विभिन्न संगठनों ने दावा किया कि स्वरा ने जौहर करने वाली राजपूत वीरांगनाओं और रानी पद्मावती को ‘कायर’ कहा है। करणी सेना और राजपूत स्वाभिमान मंच समेत कई हिंदूवादी संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया और सार्वजनिक माफी की मांग की, जिसके बाद स्वरा भास्कर ने एक बार फिर से इस विवाद पर बात की है।
स्वरा भास्कर ने कहा- उनके दो रेप पीड़ित मिले, जिनकी बाते सुनकर रौंगटे खड़े हो गए, एक राइज एंड फॉल के सेट पर आई थी और एक एयरपोर्ट पर मिली थी, कहा, स्वरा मैं रेप पीड़िता हूँ और आपकी बातों से सहमत हूँ, जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
