मनोरंजन
Ramayana Movie Teaser: का टीजर जारी, इस क्रिटिक्स ने उ़ड़ाया मजाक कहा- बकवास एआई
Published
7 घंटे agoon

Ramayana Movie Teaser: नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का आज टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से दर्शकों द्वारा रामायण मूवी के टीजर को देखने के बाद रिव्यू आना शुरू हो गया है। तो वहीं अब जाकर रामायण मूवी के टीजर को लेकर फिल्मी क्रिटिक्स उमैर संधू ने रिव्यू दिया है। चलिए जानते हैं रामायण मूवी के टीजर को लेकर उमैर संधू ने क्या कहा है।
Ramayana Movie Teaser: रामायण मूवी के टीजर पर उमैर संधू का आया रिव्यू
रामायण मूवी (Ramayana Movie) का टीजर आज यानि हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज किया गया है। फिल्म का टीजर पहले ही लॉस एंजिल्स और यूएस में रिलीज किया गया था। तो वहीं आज रामायण मूवी का टीजर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। (Ramayana Movie Teaser) फिल्म के टीजर को देखकर दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। जहाँ दर्शकों द्वारा रामायण मूवी के टीजर को पसंद किया गया है। तो वहीं रामायण मूवी के टीजर रिलीज के बाद इसको लेकर फिल्म क्रिटिक्स द्वारा भी रिव्यू दिया जाना शुरू हो गया है। तो वहीं उमैर संधू ने रामायण मूवी का टीजर जारी होने के बाद लिखा- बकवास एआई टीजर है, जोकि आदिपुरूष और ब्रह्मास्त्र का मिक्सचर है
रामायण मूवी के टीजर के बाद दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानाकीर नहीं शेयर की है। तो वहीं अभी तो सिर्फ रामायण मूवी से रणवीर कपूर के किरदार श्रीराम के बारे में जानकारी शेयर की गई है। (Ramayana Movie Teaser) तो वहीं रामायण मूवी में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रहे हैं। सनी देओल हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म दो भागों में रिलीज होगा। पहला भाग दिवाली 2026 मेंं रिलीज होगा। तो वहीं दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।
