मनोरंजन
Yami Gautam Dhurandhar 2: सिर्फ 1 मिनट और करोड़ों रुपए, Dhurandhar 2 के लिए यामी गौतम ने ली तगड़ी फीस
Published
9 घंटे agoon

Yami Gautam Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने थिएटरों में बवाल मचाया हुआ है, जी हां! धुरंधर 2 बड़े पर्दे पर 19 मार्च को रिलीज हुई थी, यानी कि फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं और अब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, और जिस तरह अभी तक ये फिल्म थिएटरों में मजबूती से अपनी जगह बनाए हुए है, उससे साफ है कि ये थिएटरों में अभी लंबा टिकने वाली है। (Yami Gautam Dhurandhar 2) वहीं अब जाकर इस फिल्म से जुड़ा एक शॉकिंग खुलासा हुआ है, दरअसल पता चला है यामी गौतम ने इस फिल्म में सिर्फ एक मिनट के सीन के लिए करोड़ों रुपए फीस चार्ज की है।
Yami Gautam Dhurandhar 2: यामी गौतम धुरंधर 2 फीस
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धुरंधर 2 में कैमियो करते नजर आ रहीं हैं, यामी के कैमियो की जमकर चर्चा हो रही है, बता दें कि वे इस फिल्म में एक नर्स का किरदार निभा रही है, जो सिर्फ एक मिनट के लिए ही नजर आती हैं। हालांकि भले ही यामी गौतम का किरदार सिर्फ एक मिनट का था, लेकिन बेहद पॉवरफुल था। यामी गौतम ने अपने एक मिनट के किरदार के लिए मेकर्स से करोड़ों रुपए फीस ली है। (Yami Gautam Dhurandhar 2) मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यामी गौतम को उनके एक मिनट के किरदार के लिए 8 करोड़ रुपए मिले हैं, जी हां! सिर्फ एक मिनट के रोल के लिए यामी गौतम 8 करोड़ रुपए ले गईं।
धुरंधर 2 मूवी कलेक्शन
धुरंधर 2 बहुत ही धमाकेदार कमाई कर रही है, इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहें हैं। (Yami Gautam Dhurandhar 2) आदित्य धर के निर्देशन में बनीं ये फिल्म सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपना डंका बजाए हुए हैं। बता दें कि वर्ल्डवाइड लेवल (Dhurandhar 2 Total Collection) पर ये फिल्म 1600 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है, जबकि देश भर में फिल्म का कलेक्शन 900 करोड़ रुपए होने वाला है।
