News
UP News: चैती नवरात्रि पर फिल्म “वीरगती” का फर्स्ट लुक रिलीज़, 27 मार्च को ट्रेलर
Published
5 महीना agoon

UP News: लखीमपुर। चैती नवरात्रि के शुभ अवसर पर भोजपुरी फिल्म “वीरगती” का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में राहुल सिंह और रेशमा शेख की जोड़ी एक्शन, प्यार और रोमांस के साथ दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार नजर आ रही है। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।

निर्माता के अनुसार फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 27 मार्च 2026 को शाम 5 बजे रिलीज़ किया जाएगा। यह ट्रेलर होडा भोजपुरी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जारी होगा, जहां दर्शक इसे सबसे पहले देख सकेंगे।
बताया जा रहा है कि फिल्म को दिव्या फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बनाया गया है, जबकि होड़ा एंटरटेनमेंट द्वारा इसे प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म में दमदार कहानी के साथ एक्शन और रोमांस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।
फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि “वीरगती” दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और ट्रेलर रिलीज़ के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ेगा।
लोकप्रिय गायक रॉकस्टार मोहन राठौर और सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका अल्का झा के मधुर स्वर गीत संगीतबद्ध किया गया। रैबल हीरो राहुल सिंह स्टारर यह फिल्म हास-परिहास, प्यार-रोमांस, रोमांच, मारधाड़ से भरपूर है। जिसमें राहुल सिंह का एक नया अवतार देखने को मिलेगा।

वहीं इस फिल्म के निर्माता अखिलेश चौरसिया हैं। फिल्म के निर्देशक राज नाविक ने किया है और संगीतकार सावन कुमार हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, विनय निर्मल, पिन्टू गिरी हैं। रिकार्डिस्ट रोशन हेगड़े हैं। छायांकन शंकर शर्मा, मारधाड़ उस्मान अंसारी का है। ईपी विपिन कुशवाहा हैं वहीं फिल्म पीआरओ कुलदीप चौरसिया हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में राहुल सिंह, रेशमा शेख, बालेश्वर सिंह, राजेश गुप्ता, दीपा कदम, पिंटू सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, कुलदीप चौरसिया, अरविंद यादव व अन्य कलाकार नजर आयेंगे।
You may like

Lucknow ICICI Bank Officer Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोलियां! युवक ने महिला बैंक अफसर पत्नी और बहन को मारी गोली, खुद भी की आत्महत्या

UP News: पीएस मीडिया न्यूज़ वेंचर्स के मुख्यालय पर भव्य ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह

Bulandshahr News: खुर्जा में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच शुरू

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ आसान, 24×7 रेस्तरां के साथ मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Champat Rai: ‘भगवान राम जब अपने भाई लक्ष्मण के नहीं हुए तो…’ चंपत राय के ‘विवादित बयान’ पर FIR की मांग

Lucknow-Kanpur Expressway: 13 July से शुरू होगा UP का सबसे हाईटेक एक्सप्रेसवे! Ai रखेगा 24 घंटे नजर, राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन






