News
UP News: शाहजहांपुर को मिली 47 करोड़ की सौगात, राज्य मंत्री परिवहन एवं वित्त मंत्री ने 4 बड़ी परियोजनाओं का किया लोकार्पण
Published
2 घंटे agoon

रिपोर्ट- रईस खान
UP News: शाहजहांपुर 20 अप्रैल। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री परिवहन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के कर कमलों द्वारा बटन दबाकर 47 करोड रुपए की लागत से 04 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। मा० मंत्री जी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर बस अड्डे से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद शाहजहाँपुर में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पूर्व निर्मित बस स्टेशन का सौन्दर्याकरण का कार्य (लागत- 1894.83 लाख रुपए का लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी सैटेलाईट बस अड्डा के निर्माण कार्य (लागत- 1248.51 लाख रुपए का कार्यशाला का निर्माण कार्य (लागत- 1059.53 लाख रुपए का) डिटेन्शन/डम्पिंग यार्ड के निर्माण कार्य (लागत- 239.44 लाख रुपए का माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश शासन प्रेरणा से नया सैटेलाइट बस स्टैंड अहमदपुर नियाजपुर में लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। नवनिर्मित सैटेलाइट बस अड्डे का नाम महान समाजसेवी एवं आदर्श शासक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के सम्मान में रखा गया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि 47 करोड रुपए की लागत से चार परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है यह एक जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इस बस अड्डे के निर्माण से चारों तरफ कनेक्टिविटी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर आज बस अड्डा बनाया गया है, वहां पहले अत्यंत खराब स्थिति थी। वह क्षेत्र एक बड़े गड्ढे के रूप में था, जहां जलभराव की समस्या बनी रहती थी। (UP News) लगभग छह से आठ महीने की कठिन मेहनत के बाद भूमि को उपयोग योग्य बनाया गया, जिसके पश्चात इस आधुनिक बस अड्डे का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि स्वच्छता की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस बस अड्डे से शाहजहाँपुर की कनेक्टिविटी लखनऊ, लखीमपुर, हरदोई एवं बरेली से और बेहतर होगी। साथ ही उन्होंने दयाशंकर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की।
सांसद लोकसभा अरुण कुमार सागर एवं राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया एवं महापौर नगर निगम अर्चना वर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर जनपद के विकास के बारे में बताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत ममता यादव, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीसी राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, आरएम रोडवेज रमेश कुमार एवं एआरएम अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
You may like

UP News: बाराबंकी में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी

Lucknow News: महिला आरक्षण पर विरोध तेज, विरोध करने वाले सांसदों पर कार्रवाई की मांग

Chandauli: जन्मदिन पर पौधारोपण: माता-पिता के नाम दो पेड़ लगाकर बच्चे ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

UP News: ट्रैक्टर का पहिया निकलने से दर्दनाक हादसा, मजदूर की मौत, ट्रेलर चालक गंभीर

UP News: चैती नवरात्रि पर फिल्म “वीरगती” का फर्स्ट लुक रिलीज़, 27 मार्च को ट्रेलर

UP Assembly: यूपी विधानसभा में ‘महा-संग्राम’! हंगामे के आसार के बीच CM योगी बोलेः तैयारी से आएं मंत्री-MLA…






