News
UP News: बाराबंकी में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी
Published
3 महीना agoon

रिपोर्ट -मनोज कुमार
UP News: बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव में एक युवक का शव आर. के मैरिज लॉन के पास स्थित आम के पेड़ से लटका मिला। (UP News) सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान मोहब्बतपुर मजरे मिठवारा गांव निवासी 29 वर्षीय इंद्रजीत पुत्र राम प्रकाश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। (UP News) पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं। युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। (UP News) उसकी पत्नी मायके से ससुराल नहीं आ रही थी, जिसके कारण युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। (UP News) पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
You may like

Champat Rai: ‘भगवान राम जब अपने भाई लक्ष्मण के नहीं हुए तो…’ चंपत राय के ‘विवादित बयान’ पर FIR की मांग

Lucknow-Kanpur Expressway: 13 July से शुरू होगा UP का सबसे हाईटेक एक्सप्रेसवे! Ai रखेगा 24 घंटे नजर, राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन
Ayodhya Ram Mandir: कौन हैं SIT प्रमुख? 420 की FIR को लेकर Akhilesh Yadav ने खोली थी पोल, जानें पूरा मामला

ED Raid Lucknow: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के घर ED की बड़ी रेड! झांसी-लखनऊ में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Sambhal Honey Trap Case: Instagram पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंजाम! 1 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर ने ऐसे ऐंठे लाखों रुपये, FIR दर्ज

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सबसे बड़ा खुलासा! महाकुंभ की भीड़ में खेला गया करोड़ों का खेल, मामले में अब ED की एंट्री





