News
Lucknow News: महिला आरक्षण पर विरोध तेज, विरोध करने वाले सांसदों पर कार्रवाई की मांग
Published
7 महीना agoon

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित कार्यालय में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में महिला आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। (Lucknow News) इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ मतदान करने वाले सांसदों पर कड़ी नाराज़गी जताई।
Lucknow News: अधिकारों से वंचित करने के आरोप
गोपाल राय ने कहा कि इस विधेयक को सदन में गिराना महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। (Lucknow News) उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध कर महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास किया है। (Lucknow News) उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके बेहतर भविष्य की उम्मीद है। ऐसे में इसका विरोध करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों के भी खिलाफ है।
सांसदों पर कार्रवाई की मांग
गोपाल राय ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की कि इस विधेयक के विरोध में मतदान करने वाले सांसदों के आचरण की संवैधानिक और नैतिक समीक्षा कराई जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। (Lucknow News) उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
You may like

Ghaziabad SP Cycle Distribution: सपा के साइकिल वितरण पर पुलिसिया कर्रवाई! जेसीबी से उखाड़ फेंका पंडाल, लगा 10.86 लाख का जुर्माना

Greater Noida Maggi Death: मौत वाली मैगी… नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु से हड़कंप! आखिर नूडल्स में क्या?

Greater Noida Murder: बच्चे की दवा लेने गया था इमरान, बदमाशों ने रास्ते में दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां; सामने आया CCTV वीडियो

UP Politics: ओवैसी का मिशन यूपी शुरू! भिनगा से दद्दन खां को टिकट, अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

Rambhadracharya Court Notice: ‘छोटे ब्राह्मण’ टिप्पणी पर रामभद्राचार्य को कोर्ट का नोटिस, 12 अक्टूबर को सुनवाई

UP Rajya Sabha Election: राज्यसभा के लिए हाईकमान की चौखट पर पहुंची UP BJP की लिस्ट! कुमार विश्वास-ईरानी समेत दर्ज हैं 25 नाम






