राष्ट्रीय समाचार
Kedarnath Dham 2026: कपाट खुलने से एक दिन पहले क्यों लगा मोबाइल पर बैन? केदारनाथ से बड़ी खबर
Published
27 मिनट agoon

Kedarnath Dham 2026: हिमालय की शांत वादियों में एक बार फिर आस्था का महासंगम सज चुका है। बर्फ से ढकी चोटियों के बीच गूंजते हर-हर महादेव के जयघोष के साथ चारधाम यात्रा ने पूरे उत्तराखंड को भक्तिमय बना दिया है। लाखों श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए उत्साहित हैं और अब सबकी नजर 22 अप्रैल पर है, जब बाबा केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। (Kedarnath Dham 2026) इस बार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का साक्षी बन रहा है कि, समय के बदलाव के साथ आस्था की लौ खासकर युवा पीढ़ी के बीच और अधिक तेजी से दीप्यमान हो रही है।
Kedarnath Dham 2026: चारधाम यात्रा के शुभारंभ, के साथ चरम पर भक्ति का माहौल
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ हो चुका है। जैसे ही इन धामों के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खुले, पूरे क्षेत्र में धार्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। (Kedarnath Dham 2026) दूर-दूर से आए हर आयु वर्ग के श्रद्धालु हिमालय की गोद में पहुंचकर खुद को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध महसूस कर रहे हैं। यह यात्रा हर किसी के लिए केवल दर्शन नहीं, बल्कि आत्मिक शांति पाने का माध्यम भी बनती है।
22 अप्रैल को खुलेगा केदारनाथ धाम, खास रहेगा अभिजीत मुहूर्त
भगवान शिव के पवित्र धाम केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे अभिजीत मुहूर्त में खोले जाएंगे। यह समय बेहद शुभ माना जाता है और इसी क्षण का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। (Kedarnath Dham 2026) छह महीने तक बंद रहने के बाद जब मंदिर के द्वार खुलते हैं, तो वह दृश्य हर किसी के लिए एक भावुक कर देने वाला होता है। श्रद्धालु मानते हैं कि इस दिन बाबा के दर्शन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
फूलों से सजा भव्य दरबार, अद्भुत होगी पहली झलक
इस बार केदारनाथ मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा परिसर रंग-बिरंगी खुशबू से महक उठा है। (Kedarnath Dham 2026) देश के अलग-अलग हिस्सों से लाए गए फूलों से मंदिर को इस तरह सजाया गया है कि उसकी भव्यता और भी बढ़ गई है। कपाट खुलने के दिन जब पहली बार श्रद्धालु इस सजे हुए दरबार को देखेंगे, तो वह पल उनके जीवन की यादगार बन जाएगा।
पंचमुखी यात्रा से बढ़ा श्रद्धा का माहौल
केदारनाथ धाम की परंपराओं में पंचमुखी उत्सव डोली का विशेष महत्व होता है। शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार की डोली पूरे विधि-विधान के साथ धाम करके लिए रवाना की गई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु डोली के स्वागत के लिए उमड़ रहे हैं और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। (Kedarnath Dham 2026) यह डोली फाटा में विश्राम कर इसके बाद 20 अप्रैल को गौरीकुंड स्थित गौरी माई मंदिर तक अपनी यात्रा पूर्ण कि है। जिसके उपरांत आज यानी 21 अप्रैल को यह केदारनाथ धाम पहुंचकर मंदिर में स्थापित की गई। डोली की स्थापना के बाद कपाट खोलने की प्रक्रिया संपन्न की गई।
रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन से साफ दिख रहा श्रद्धालुओं का उत्साह
इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है। केदारनाथ यात्रा के लिए अब तक 7 लाख से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। (Kedarnath Dham 2026) यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि लोगों की आस्था पहले से और भी मजबूत हुई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के कारण अब श्रद्धालुओं के लिए यात्रा की योजना बनाना भी आसान हो गया है।
सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम से आसान होगी यात्रा
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर महत्वपूर्ण स्थान पर पुलिस बल तैनात किया गया है। (Kedarnath Dham 2026) इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
सड़क और पैदल मार्गों को ठीक किया गया है, बर्फ हटाने का काम पूरा किया गया है और पेयजल व बिजली की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य यही है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मोबाइल पर प्रतिबंध से बढ़ेगी पवित्रता और अनुशासन
इस बार बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। (Kedarnath Dham 2026) इस निर्णय का मकसद मंदिर की पवित्रता बनाए रखना और श्रद्धालुओं को शांत वातावरण में दर्शन का अवसर देना है। प्रशासन का मानना है कि मोबाइल के कारण होने वाली भीड़ और अव्यवस्था को इससे रोका जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से यात्रा होगी पूर्ण
चारधाम यात्रा के तहत बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे। इस तरह केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम के दर्शन से यात्रा पूर्ण मानी जाएगी। इन दोनों धामों के खुलने के साथ ही उत्तराखंड में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।
धार्मिक परंपराओं के अनुसार सीमित प्रवेश व्यवस्था लागू
मंदिर प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में केवल हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्म के श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। (Kedarnath Dham 2026) यह निर्णय सदियों पुरानी परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप लिया गया है। इससे मंदिर की परंपराओं और धार्मिक गरिमा को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
कठिन यात्रा के बीच सावधानी और संयम जरूरी
चारधाम यात्रा जितनी पवित्र है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी है। ऊंचाई और मौसम की कठिन परिस्थितियों के कारण श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। (Kedarnath Dham 2026) यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराना, गर्म कपड़े साथ रखना और धीरे-धीरे चलना बेहद जरूरी है। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी यात्रा को सुरक्षित बनाता है।
केदारनाथ की यात्रा में ऊंचे पहाड़, ठंडी हवाएं और शांत वातावरण मन को एक अलग ही सुकून देते हैं। यहां पहुंचकर हर व्यक्ति अपनी सारी चिंताओं को भूलकर भगवान के चरणों में समर्पित हो जाता है।
