राष्ट्रीय समाचार
Delhi News: IRS अफसर की बेटी की बेरहमी से हत्या, चार्जर की तार से घोंटा गला, दहल उठा इलाका
Published
5 महीना agoon

Delhi News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक आईआरएस के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस को आशंका है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नौकर को डेढ़ माह पहले ही हटाया गया था।
प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि हत्या के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग वायर का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में शक की सुई एक घरेलू सहायक पर जा रही है, जिसे हाल ही में काम से हटाया गया था। पुलिस को संदेह है कि आरोपी को घर की पूरी जानकारी थी और उसने इसी का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं, घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और संदिग्ध की तलाश जारी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर सच्चाई सामने लाई जा सके।
You may like

Delhi Hariram Bansal PG Owner Arrested: 7 छात्रों की मौत के बाद पकड़ा गया PG मालिक! 3 राज्यों में छापेमारी…भिवाड़ी से हरिराम बंसल गिरफ्तार

Satya Niketan Building Collapse Row: दिल्ली में 6 छात्रों की मौत के बाद जागा MCD, 72 घंटे में बिल्डिंग गिराने का अल्टीमेटम, अफसरों की भी जाएगी कुर्सी!

Delhi Bus Minor Rape Row: CCTV-DNA और पीड़िता के…दिल्ली बस रेप कांड का खुलेगा हर राज! पुलिस को मिला सबूतों अंबार…ऐसे बनेगी आरोपियों की कुंडली

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR मौसम का बड़ा यूटर्न! तेज आंधी और अर्श से गर्मी से मिली राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Rain Today: दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज! कई इलाको में झमाझम बारिश, कड़कड़ाती ठंड ने लिया यू-टर्न

Delhi pollution crackdown: दिल्ली में प्रदुषण पर लगेगी लगाम! BJP का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, जारी हुआ सख्त फरमान






