Connect with us

मनोरंजन

Kader Khan Death Reason: 120 घंटे तक भूखे-प्यासे कादर खान की मृत्यु नहीं हुई थी भारत में, जाने क्या हुआ था उनको

Published

on

Kader Khan Death Reason: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी थी। जिनकी फिल्में और डॉयलॉग आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। आज हम उनके बारे में बात करने जा रहे हैं। जिनका नाम कादर खान हैं। एक दौर था जब कादर खान और गोविंदा की जोड़ी फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनी हुई थी। (Kader Khan Death Reason) फिर चाहे कॉमेडी हो या फिर विलेन के किरदार में कादर खान (Kader Khan) ने हर एक रोल में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन जिस कादर खान ने भारतीय सिनेमा को इतना कुछ दिया। उनका अंतिम समय काफी परेशानियों से भरा हुआ था। उनका देहांत भी भारत नहीं हुआ था। चलिए जानते हैं कादर खान के देहांत के समय की अनकही कहानी

Also Read –Sachin Tendulkar Dantewada Visit: बंदूक छोड़ अब बल्ला थामेगा बस्तर! जानिए आखिर क्यों परिवार समेत दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं सचिन तेंदुलकर

Kader Khan Death Reason: कादर खान की मृत्यु कैसे हुई थी जानिए

कादर खान का जन्म 1937 में हुआ था। कादर खान का जन्म अफगानिस्तान में हुआ था। लेकिन उनके पास कनाडा की नागरिकता थी। कादर खान, लेखक, हास्य अभिनेता, पटकथा और निर्देशक थे। (Kader Khan Death Reason) कादर खान ने 300 से भी अधिक फिल्मों में काम किया था। तो वहीं 250 से ज्यादा फिल्मों में संवाद लिखे थे। कादर खान के पास सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेसर की डिग्री थी। कादर खान ने 1972 में जवानी दीवानी फिल्म से लेखक के रूप में डेब्यू किया। उसके बाद 1973 में दाग मूवी में नजर आए थे।

Also Read –Delhi News: IRS अफसर की बेटी की बेरहमी से हत्या, चार्जर की तार से घोंटा गला, दहल उठा इलाका

रिपोर्ट कि माने तो Kader Khan वो अभिनेता थे। जिन्होंने अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन के रूप में दर्शकों के सामने उभारने का काम किया था। शोले, अमर अकबर एंथोनी, मुकद्दर का सिंकदर की पटकथा लिखी थी।

कादर खान ने हजरा खान संग निकाह किया था। (Kader Khan Death Reason) जिनसे उनके तीन बेटे हैं। अब्दुल, शरफराज और शहनवाज है। अब्दुल सिक्योरिटी ऑफिसर हैं एयरपोर्ट पर, शरफराज और शहनवाज मनोरंजन जगत से जुड़े हैं।

Kader Khan का देहांत 31 दिसंबर 2018 में 81 वर्ष की उम्र में हुआ था। कादर खान का जब देहांत हुआ था। उस समय वो कनाडा में थे। क्योंकि उनके पास कनाडा की नागरिकता थी। रिपोर्ट के अनुसार कादर खान का 2016 में घुटने का ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती गई।

कादर खान को लंबे समय से बीमार थे और ‘प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पाल्सी’ (Progressive Supranuclear Palsy – PSP) नामक एक लाइलाज लाइलाज बीमारी से पीड़ित थे, जिसके कारण उनका दिमाग काम करना बंद कर रहा था और उन्हें चलने-फिरने व बोलने में दिक्कत थी। अपने आखिरी समय में कादर खान कोमा में चले गए थे। जिसके बाद उनका देहांत हो गया था। और उनका अंतिम संस्कार भी उनके बेटे ने कनाडा में किया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *