राष्ट्रीय समाचार
CM Yogi in Rampur: रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले आज आस्था की बात कर रहे…रामपुर में गरजे CM योगी
Published
1 घंटा agoon

CM Yogi in Rampur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मंगलवार को मुरादाबाद से रामपुर पहुंचे, जहां शाहबाद में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने करीब 690 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं (Development Projects) का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं मुख्य रूप से मिलक (Milak) और बिलासपुर (Bilaspur) विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। (CM Yogi in Rampur) अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने रामपुर की सांस्कृतिक, धार्मिक और औद्योगिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी वह रामपुर आते हैं तो यहां का मौसम शिमला जैसा सुहावना हो जाता है।
उन्होंने कहा कि रामपुर भगवान महाकालेश्वर महादेव, ओम नागेश्वर महादेव, कोसी मंदिर और मां बाला सुंदरी जैसे आस्था केंद्रों से समृद्ध भूमि है, जिसने सनातन परंपरा (Sanatan Tradition) और आध्यात्मिक चेतना को नई ऊंचाइयां दी हैं।
CM Yogi in Rampur: ‘रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले आज आस्था की बात कर रहे’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या (Ayodhya), काशी (Kashi) और प्रयागराज (Prayagraj) के विकास का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जय श्रीराम का नारा लगाने वालों पर लाठियां चलाई जाती थीं। जब रामभक्त कहते थे कि ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’, तब उन पर गोलियां चलाई जाती थीं।
Also Read –Welcome 3 Collection Day 3: वेलकम टू द जंगल ने तोड़े रिकॉर्ड, तीन दिन में किया इतना कलेक्शन
योगी ने कहा कि आज वही लोग भगवान राम की भक्ति और आस्था की बात कर रहे हैं। जनता की ताकत और लोकतंत्र की शक्ति ने उन्हें अपना रुख बदलने के लिए मजबूर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस (Congress) भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाती थीं, लेकिन आज अयोध्या जाने की होड़ लगी हुई है। प्रभु श्रीराम सबके हैं और जनता सब कुछ देख रही है।
रामपुर के उद्योगों और किसानों की भी की तारीफ
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ पैचवर्क (Patchwork), वायलिन निर्माण (Violin Manufacturing) और मेंथा उत्पादन (Mentha Production) के लिए देशभर में पहचान रखता है। यहां के किसान और उद्यमी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और युवाओं को रोजगार देने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब भी वह रामपुर आते हैं तो विकास की योजनाएं भी साथ लेकर आते हैं। (CM Yogi in Rampur) आज जिन 102 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, उनसे सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र को नई गति मिलेगी।
सपा शासन पर योगी का तीखा हमला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले का रामपुर और आज का रामपुर जनता के सामने है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक समय ऐसा था जब गरीबों और दलितों की जमीनों पर कब्जा किया जाता था और वाल्मीकि समाज के लोगों को उनकी जमीनों से वंचित कर दिया जाता था।
उन्होंने कहा कि जब सत्ता निरंकुश हो जाती है तो वह अन्याय का पर्याय बन जाती है। समाजवादी पार्टी के शासन में गरीबों और दलितों की आवाज को दबाया गया और जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर से निकला संदेश पूरे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) तक पहुंचा और समाजवादी पार्टी की निरंकुशता पर जनता ने अंकुश लगाया। इसी का परिणाम है कि आज रामपुर को नई पहचान मिली है और वह विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
“चाचा-भतीजे वसूली के लिए निकल पड़ते थे”
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। (CM Yogi in Rampur) प्रदेश रोजगार देने, किसानों को अनुदान उपलब्ध कराने, खाद्यान्न, दुग्ध, चीनी और एथेनॉल उत्पादन में अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी भय में जीते थे और किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी सरकारी भर्ती निकलती थी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। भर्ती प्रक्रियाओं में धांधली होती थी और अदालतों को हस्तक्षेप करना पड़ता था।
दो परिवारों तक सीमित था विकास
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले विकास केवल दो परिवारों तक सीमित था। एक सैफई परिवार (Saifai Family) और दूसरा रामपुर का एक परिवार। बाकी प्रदेश और रामपुर की जनता विकास से वंचित रहती थी।
उन्होंने कहा कि आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, निवेश बढ़ा है और विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
विरासत का अपमान करने वालों पर साधा निशाना
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की विरासत का अपमान किया जाता था और समाजवादी पार्टी ने बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ भी समझौता किया।
उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) तक को निकलने नहीं देने की बातें होती थीं। त्योहारों से पहले दंगे और उपद्रव प्रदेश की पहचान बन गए थे।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) के आयोजनों तक पर रोक लगाने का प्रयास किया गया था। लेकिन अब कांवड़ यात्रा, दीपावली, रामनवमी, विजयादशमी, दुर्गा पूजा और अन्य सभी धार्मिक पर्व बिना किसी रोक-टोक के मनाए जा रहे हैं।
रामपुर के चाकू के दुरुपयोग का आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाकू अगर गलत व्यक्ति के हाथ में पड़ जाए तो वह डकैती डालेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने रामपुर के चाकू का दुरुपयोग किया और जमीनों पर कब्जे करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (One District One Product-ODOP) योजना ने रामपुर के पैचवर्क, जरी-बूटा और वायलिन उद्योग को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराया है।
गरीबों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दावा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा (BJP) की डबल इंजन सरकार (Double Engine Government) बिना किसी भेदभाव के गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि पहले गरीबों को राशन महीनों तक नहीं मिल पाता था, जबकि आज हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। ई-पॉस मशीन (E-POS Machine) के जरिए पूरे वितरण तंत्र की निगरानी की जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के माध्यम से गरीब परिवारों तक रसोई गैस पहुंची है और आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास अभी आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनके इलाज के लिए विधायक प्रस्ताव भेजते हैं और मुख्यमंत्री राहत कोष (Chief Minister Relief Fund) से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की नीयत अच्छी हो तो विकास भी तेजी से होता है और प्रदेश में विकास की गति रुकने वाली नहीं है।
You may like

Mayawati on Ram Mandir Scam: ‘गुनाहगारों को कतई न बख्शें…’ राम मंदिर चंदा चोरी पर मायावती की बड़ी नसीहत, विपक्ष पर करारा प्रहार

Aaj Ka Muasam 30 June 2026: UP में मानसून की रफ्तार तेज़, 30 जून को Noida से Prayagraj तक भारी वर्षा-तेज आंधी का अलर्ट

Akhilesh Yadav: रामलला के दर्शन को अयोध्या कब जाएंगे अखिलेश यादव? सपा प्रमुख ने खुद ही दिया जवाब

Ram Mandir Theft Accused Raids: राम मंदिर चढ़ावा चोरों के घरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, स्वर्गद्वार से रुदौली तक मचा हड़कंप

Lucknow Muharram Incident: मुहर्रम जुलूस के दौरान कैसे गिरा घर का छज्जा कि बुझ गए 2 चिराग? 8 घायल

Ketan Agarwal Murder Case: की पूछताछ में खुले सबसे बड़े राज, भाई ने पहले ही दी थी ये चेतावनी, फिर भी नहीं मानी सिया






