Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Parliament Monsoon Session 2026: तीसरी बार शुरू हुई लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही, खड़गे ने उठाया CJP प्रोटेस्ट का मुद्दा, घमासान जारी

Published

on

Parliament Monsoon Session 2026: देश की राजनीति का सबसे बड़ा मंच यानी संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र आगामी 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 25 दिनों के भीतर 19 बैठकें होनी तय हुई हैं। इस बार का सत्र बेहद हंगामेदार होने के आसार हैं क्योंकि विपक्ष ने सरकार को कई बड़े मुद्दों पर घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। इस सत्र की सबसे अनोखी बात यह है कि पहली बार संसद में ‘नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) दिखाई देगी। (Parliament Monsoon Session 2026: तीसरी बार शुरू हुई लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही, खड़गे ने उठाया CJP प्रोटेस्ट का मुद्दा, घमासान जारी) दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने एनडीए (NDA) का दामन थामते हुए इस नई पार्टी का गठन किया है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया को संबोधित कर सकते हैं, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी दलों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करके सहयोग की अपील की है। एक्ज़िक्यूटिवब्रांच

Also Read –Lucknow Jawahar Bhawan Fire: लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, भरभराकर गिरा चौथी मंजिल का छज्जा, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर, डिप्टी CM पहुंचे

Parliament Monsoon Session 2026: सरकार लाएगी 3 बड़े नए बिल

इस मॉनसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण कानून पास कराने की तैयारी में है। सरकारी एजेंडे के मुताबिक, संसद में सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक 2026, विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025 को पेश किया जा सकता है। इन विधेयकों के जरिए न्यायपालिका और शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलावों की उम्मीद है।

‘वंदे मातरम’ के अपमान पर जेल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में एक बेहद कड़ा कानून पेश करने जा रहे हैं। इसके तहत राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 में बड़ा बदलाव किया जाएगा। इस नए कानून के लागू होने के बाद हमारे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करना या उसके गायन में बाधा डालना एक गंभीर आपराधिक श्रेणी में आएगा और ऐसा करने वालों को सीधे जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

Also Read –Abhijeet Dipke Hunger Strike End: सरकार से बातचीत शुरू होते ही अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल

राम मंदिर चंदे पर कांग्रेस का बड़ा दांव राजनीति

सत्र के पहले ही दिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में ‘स्थगन प्रस्ताव’ का नोटिस दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में लोगों द्वारा दिए गए चंदे में भारी वित्तीय हेराफेरी और चोरी हुई है। कांग्रेस ने मांग की है कि संसद की बाकी कार्यवाही रोककर तुरंत इस मुद्दे पर बहस कराई जाए और सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में इसकी निष्पक्ष जांच हो।

मायावती की नसीहत, सपा में असमंजस

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने संसद को शांति से चलाने की वकालत की है। उन्होंने सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों से देश के जरूरी मुद्दों पर मिलकर काम करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने नीट (NEET) जैसे बार-बार होने वाले पेपर लीक कांड पर कड़ा रुख अपनाते हुए परीक्षा सिस्टम के सबसे बड़े अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। दूसरी तरफ, जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों में शामिल होने को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि उन्हें अभी तक ऐसी किसी रणनीति की जानकारी नहीं है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *