राष्ट्रीय समाचार
Manipuri music teacher death: बदला नहीं, इंसाफ चाहिए… मणिपुर के म्यूजिक टीचर की हत्या पर पत्नी ने साफ-साफ बोल दिया
Published
1 दिन agoon

Manipuri music teacher death: ‘हमें बदला नहीं, इंसाफ चाहिए’ ये कहना है मणिपुर के म्यूजिशियन चोंगथम विक्रम सिंह की पत्नी जोशना चोंगथम का. विक्रम सिंह की 6 सितंबर को दिल्ली के किलोकरी इलाके में उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में कुछ लोग विक्रम को कंधे पर लादकर सीढ़ियों से उतरते दिखाई दे रहे हैं. अब उनकी पत्नी का बयान आया है.
Manipuri music teacher death: म्यूजिक टीचर की पत्नी का बयान
8 सितंबर को जोशना चोंगथम ने कहा कि उन्होंने अपना पति खोया है और उनके बेटे ने अपना पिता. उन्होंने कहा,
‘मेरे पति की अचानक मौत से जो नुकसान हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. परिवार, दोस्तों और देश भर के लोगों से मिले प्यार और चिंता के लिए, और दिल्ली पुलिस, नेताओं और जन-प्रतिनिधियों से मिले सहयोग के लिए हम बहुत आभारी हैं. इस मुश्किल समय में, मैं चाहती हूं कि मेरे परिवार को शांति और निजता के साथ शोक मनाने दिया जाए. हम बदला नहीं चाहते, हम न्याय चाहते हैं. हम बस यही चाहते हैं कि उनकी यादों का सम्मान किया जाए, हमारे दुख का सम्मान हो और हमें न्याय मिले.’
ये भी पढ़ें –Rohit sharma virat kohli: रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे? नेहरा का जवाब सुन कोई ये दोबारा न पूछेगा!
साउथ ईस्ट DSP विनीत कुमार के मुताबिक, इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें एक नाबालिग शामिल है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सेफ्टी का हवाला देते हुए, विक्रम सिंह की मौत के बाद उनका परिवार अपने घर में नहीं रह रहा है.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया है कि आरोपियों में कुछ ढाबों पर काम करते हैं और कुछ डिलीवरी बॉय हैं. किरेन रिजिजू ने कहा है कि उन्होंने दक्षिण दिल्ली रेंज के आईजीपी, डीसीपी और नॉर्थ-ईस्ट के लिए बनी स्पेशल पुलिस सेल के ज्वाइंट कमिश्नर से बात की है.
इस मामले को लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री से लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि दो हफ्ते के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी और केस को मजबूत तरीके से तैयार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें –CM Himanta Biswa: लोगों को लगता था सीएम हिमंता से बात हो रही… असम के इस बड़े अफसर का पूरा खेल खुला
परिवार की मांग है कि विक्रम की मौत के पूरे मामले की सही जांच हो और जिम्मेदार लोगों को सजा मिले. चोंगथम विक्रम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मणिपुर की राजधानी इम्फाल के कांगला वेस्टर्न गेट पर सैकड़ों लोग जुटे. लोगों ने कैंडललाइट विजिल निकाली और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
