News
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में बढ़ती गर्मी, दिल्ली-यूपी में तेज हवाएं, बिहार में लू के आसार

Published
1 महीना agoon
By
News DeskAaj ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश महसूस की जा रही है। (Aaj ka Mausam Kaisa Rahega) दक्षिण भारत में तापमान रिकॉर्ड स्तर छूने के करीब है, जबकि मध्य और पूर्वी भारत में लू की स्थिति बनी हुई है। वहीं, उत्तर भारत के हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से धूप और बादलों का आना-जाना जारी है। (Aaj ka Mausam Kaisa Rahega) हालांकि, आने वाले दिनों में किसी बड़े मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं, यूपी की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। क्षेत्र में तेज़ सतही हवाएँ (20-30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। दक्षिणी भागों में अलग-अलग स्थानों पर दिन में गर्म मौसम रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज हवाएं चलेंगी (20-30 किमी प्रति घंटा)। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

बिहार का मौसम अपडेट
मार्च के आखिरी दिनों में बिहार का मौसम बदल सकता है। (Aaj ka Mausam Kaisa Rahega) हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के कारण मौसम में नमी बनी हुई थी, लेकिन अब बढ़ता तापमान गर्मी का एहसास कराने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। अनुमान है कि अप्रैल की शुरुआत से चिलचिलाती धूप और लू की तपिश बढ़ सकती है।